मध्यप्रदेश में कांग्रेस के विधायक क्यों कर रहे है भूख हड़ताल

जेल मे धरने पर बैठे विधायकों ने शुरु की भूख हड़ताल
 Image Credit -  उज्जैन संचार
Image Credit - उज्जैन संचार

न्यूज – उज्जैन से भोपाल तक की पदयात्रा पर निकले कांग्रेस विधायक महेश परमार और मनोज चालवा को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

वैश्वीक महामारी कोरोना के चलते किसानों और मजदूरों की समस्याओ को लेकर आज सुबह महाकाल शिखर दर्शन कर उज्जैन से भोपाल पद यात्रा कर राज्यपाल को पत्र देने के साथ CM और स्वास्थ्य मंत्री को पिले चावल देकर मालवा का हाल जानने और सुविधा उपलब्ध कराने की बात को लेकर निकले दोनो विधायक महेश परमार और मनोज चावला सहित वीरेंद्र सिंह, निजाम काजी, सोनू शर्मा, अजीत सिंह को गिरफ्तार कर उज्जैन जेल भेज दिया गया।

वहाँ सभी पुलिस व सरकार की तानाशाही के विरोध मे धरने पर बैठ गये है और भूख हड़ताल शुरु कर दी है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्यपाल श्री टंडन को जीवन शक्ति योजना में महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे  फेस मास्क के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।

कोरोना संकट के समय वायरस के फैलाव को रोकने के लिए फेस मास्क एक महत्वपूर्ण माध्यम है। मध्यप्रदेश में जीवन शक्ति योजना में 6 लाख से अधिक मास्क महिलाओं ने तैयार किए हैं जिसकी राशि ₹66 लाख  महिलाओं के खाते में जमा की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्यपाल महोदय को मास्क के नमूने भी भेंट किए।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com