लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद पहली बार अयोध्या पंहुचे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

15 जून को अयोध्या में धर्म संसद का भी होगा अयोजन, राम मंदिर को लेकर होगी चर्चा
लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद पहली बार अयोध्या पंहुचे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अयोध्या – महंत नृत्य गोपालदास के 81 वें जन्मदिन पर अयोध्या में आयोजित समारोह शुक्रवार से शुरू हो गया। इस समारोह में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। समारोह का आयोजन 14 जून तक चलेगा।

इसके बाद 15 जून को अयोध्या में एक धर्म संसद का आयोजन होगा। इसमें राम मंदिर को लेकर भी रणनीति तय की जाएगी।

लोकसभा चुनाव में यूपी में बड़ी जीत के बाद सीएम शुक्रवार को पहली बार राम की नगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने अयोध्या शोध संस्थान में 7 फीट ऊंची कोदंड राम की प्रतिमा का अनावरण किया। बता दें कि 7 फीट की इस प्रतिमा को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। इसे संस्थान के शिल्प संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा।

न्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास के 81वें जन्मोत्सव समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे सीएम ने भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने जन्मोत्सव कार्यक्रम समारोह का भी उद्घाटन किया।


कर्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स एवं क्राफ्ट इंपोरियम से 35 लाख में खरीदी गई भगवान राम की यह प्रतिमा देखने में काफी आकर्षक है। इसे काष्ठ कला की एक दुर्लभ कृति माना जा रहा है। फिलहाल, प्रतिमा का अनावरण अस्थाई स्थल पर कराया गया है। बाद में लाइब्रेरी में स्थाई प्लैटफॉर्म बन जाने पर इसे वहां स्थापित कर दिया जाएगा।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com