विदेशी तबलीगी जमातियों की याचिका पर SUPREM सुनवाई सोमवार को

उच्चतम न्यायालय ने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले 34 विदेशी जमातियों की याचिका की सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी
विदेशी तबलीगी जमातियों की याचिका पर SUPREM  सुनवाई सोमवार को

डेस्‍क न्‍यूज –  SUPREM Court ने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले 34 विदेशी जमातियों की याचिका की सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी और उन्हें सरकार को अपनी याचिका की प्रति सौंपने का आदेश दिया। SUPREM Court में न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अवकाशकालीन खंडपीठ ने शुक्रवार को याचिकाकर्ताओं से कहा कि उनकी याचिकाओं की सुनवाई सोमवार को की जाएगी।  पिछले मार्च में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेने वाले 34 विदेशियों ने अपना वीजा रद्द करने और उन्हें काली सूची में डाले जाने के गृह मंत्रालय के आदेश को SUPREM Court में चुनौती दी है।

याचिकाकर्ताओं ने वापस घर जाने की इजाजत भी मांगी है। गौरतलब है कि तबलीगी जमात में शामिल हुए 2500 विदेशी नागरिकों के भारत आने पर 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।

डीजीपी के साथ दिल्ली पुलिस आयुक्त को आदेश जारी किए थे

इनमें से बहुत से विदेशी नागरिकों को पहले ही काली सूची में डाला जा चुका था। ये सभी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। दरअसल बीते 2 अप्रैल को, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने 35 देशों के 960 विदेशियों को  ब्लैकलिस्ट करने के सरकार के फैसले की सूचना दी थी, जो उस वक्त भारत में मौजूद थे. इसके अलावा गृह मंत्रालय ने इन विदेशी नागरिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी के साथ-साथ दिल्ली पुलिस आयुक्त को आदेश जारी किया थे

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 17296 नये मामले

कोरोना वायरस (कोविड-19) ने देश में सबसे अधिक महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को अपनी चपेट में लिया है और यहां अब तक 221523 लोग संक्रमित हुए हैं जो देशभर के संक्रमितों की कुल आबादी का 45.18 प्रतिशत है।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 17296 नये मामले दर्ज किये गये हैं,

जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 490401 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से कुल 15301 लोगों की मौत हुई है तथा 2,85637 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 1,89463 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य………………………सक्रिय मामले…..ठीक हुए…. मौत…..संक्रमित

अंडमान और निकोबार………….16………….43………..0…………59

आंध्र प्रदेश …………………..5769……..4988………136……..10884

अरुणाचल प्रदेश ………………121 …………38………..1…………160

असम …………………………2279…….4033 ………..9………6321

बिहार …………………………1975…….6113……….57………8209

चंडीगढ़……………….. ………..88………..329………..6……….423

छत्तीसगढ़…………….. ……….685……..1755 ……….12……..2452

दादर नगर हवेली

और दमन- दीव……… …………123………….32 ……….0…………155

दिल्ली……………………. ..26586……..44765…..2429…..73780

गोवा………………………. …..558…………335……..2………..995

गुजरात………………….. …..6269……..21498….1753……29520

हरियाणा………………………4885……….7380…….198 ……12463

हिमाचल प्रदेश…………………353…………477………9……….839

जम्मू-कश्मीर…………………2492……….3967 ……..90……..6549

झारखंड…………………………645………1605………12……..2262

कर्नाटक……………………….3720………6670…….170…….10560

केरल………………………….1761……….1943………22…….3726

लद्दाख…………………………..582…………358……….1………941

मध्य प्रदेश …………………..2435………..9619……542…..12596

महाराष्ट्र……………………..63357………77453….6931… 147741

मणिपुर…………………………702…………..354……….0……..1056

मेघालय……………… ………..3 …………….42………1………..46

मिजोरम………………. ……..115 ………………30…………0……..145

नागालैंड……………… ……….195…………….160 ……….0……..355

ओडिशा……………….. …..1654…………..4291 ……….17…..5962

पुड्डुचेरी…………………………306……………187 ………….9……502

पंजाब……………….. ……..1457………….3192………..120…4769

राजस्थान……………………3077………..12840……….379…16296

सिक्किम………………………..46 ……………39………….0……….85

तमिलनाडु…………………30067……….39999………911 ….70977

तेलंगाना……………………..6446…………4688……….220…..11364

त्रिपुरा………………………….270…………..1019………….1…….1290

उत्तराखंड……………………..897…………1758………..36…….2691

उत्तर प्रदेश………………….6463………..13119 ……..611……20193

पश्चिम बंगाल………………4852…………10190……..606……15648

राज्यों को

पुन:सौंपे मामले…………….8123…………….0……………0……..8123

कुल …………………….189463………285637……15301….490401

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com