सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे को किया हाउस अरेस्ट

उन्हें और उनके पिता को नजरबंद रखा है
सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे को किया हाउस अरेस्ट

न्यूज –  आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे लोकेश नारा को घर में नजरबंद रखा गया है। नायडू ने राज्य भर में एक विशाल रैली बुलाई। जिसके बाद उन पर यह कार्रवाई की गई है। नायडू ने आरोप लगाया कि टीडीपी कार्यकर्ता लगातार हमले कर रहे हैं। जिसके विरोध में उन्होंने लोगों और कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरने के लिए कहा था। उन्होंने इस रैली का नाम चालो अटमाकुर रखा।

बताया जा रहा है कि टीडीपी प्रमुख नायडू के बेटे नारा लोकेश का बुधवार सुबह पुलिस अधिकारियों से विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें और उनके पिता को नजरबंद रखा है।

टीडीपी प्रमुख नायडू द्वारा बुलाए गए मार्च के कारण, आंध्र प्रदेश पुलिस ने पहले ही पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी थी। पुलिस ने कहा कि इस क्षेत्र में कोई भी धरना-प्रदर्शन और रैली की अनुमति नहीं है। पुलिस प्रमुख ने कहा था कि किसी को भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को शांति बनाए रखने में पुलिस की मदद करनी चाहिए।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com