Solar Eclipse 2021 : वट सावित्री व्रत और शनि जयंती भी आज, कुछ ऐसा दिखेगा सूर्य ग्रहण का नजारा

आज यानी 10 जून को दुनिया भर के लोग सूर्य ग्रहण का नजारा देख सकेंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण आज दोपहर के समय से आरंभ हो जाएगा। ग्रहण दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से आरम्भ होकर शाम के 06 बजकर 41 मिनट तक चलेगा।
Solar Eclipse 2021 : वट सावित्री व्रत और शनि जयंती भी आज, कुछ ऐसा दिखेगा सूर्य ग्रहण का नजारा

 Solar Eclipse 2021 : गुरूवार को दुनिया भर के लोग सूर्य ग्रहण का नजारा देखेंगे। साल 2021 का ये पहला सूर्य ग्रहण होगा जो आज दोपहर के समय से आरंभ हो जाएगा। ग्रहण दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से आरम्भ होकर शाम के 06 बजकर 41 मिनट तक चलेगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण को देखा नहीं जा सकेगा। जिस कारण से इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण अमेरिका, यूरोप,उत्तरी कनाडा, एशिया,रूस और ग्रीनलैंड में देखा जा सकेगा।

 Solar Eclipse 2021 : पंचांग के अनुसार ग्रहण ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि, वृषभ राशि  और मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा। आज के दिन वट सावित्री व्रत और शनि जयंती भी मनाई जा रहा है। 15 दिनों के अंतराल में यह दूसरा ग्रहण होगा। इसके पहले 26 मई को भी चंद्र ग्रहण लग चुका है। अरूणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कुछ देर के लिए सुर्यग्रहण दिखेगा।

आज कुछ ऐसा दिखेगा सूर्य ग्रहण का नजारा

ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर लगने वाला सूर्य ग्रहण वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में है। भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा।

भारतीय समय के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर शाम के 06 बजकर 41 मिनट तक चलेगा।

दुनिया के कई देशों में सूर्य ग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर रूप में एक शानदार नजारा देखने को मिलेगा। इस सूर्य ग्रहण को अमेरिका, यूरोप, उत्तरी एशिया में देखा जा सकेगा।

कब तक चलेगा सूर्य ग्रहण

अमावस्या तिथि पर आज लगने वाला सूर्य ग्रहण दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से शुरू हो जाएगा। ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे तक रहेगी। शाम के 06 बजकर 41 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा। भारत में ग्रहण नहीं रहेगा जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

इन देशों में दिखेगा रिंग ऑफ फायर का नजारा

इस सूर्य ग्रहण का सबसे शानदार नजारा यानी रिंग ऑफ फायर ग्रीनलैंड में देखने को मिलेगा। जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। ऐसे में कुछ समय के लिए चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य की रोशनी को रोक देता है। ऐसे में सूर्य ग्रहण होता है। जब चंद्रमा के पीछे से धीरे-धीरे सूर्य की रोशनी बाहर आती है तो एक समय इसकी चमक किसी हीरे की अंगूठी की तरह प्रतीत होती है, जिसको रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है।

क्या भारत में दिखेगा यह सूर्य ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। लेकिन कुछ खगोल वैज्ञानिक और संस्थाओं का मानना है कि भारत में ग्रहण सूर्यास्त के कुछ मिनटों पहले लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के इलाकों में आंशिक तौर पर देखा जा सकता है। यह सूर्य ग्रहण विदेशों में रिंग ऑफ फायर जिसे वलयाकार सूर्य ग्रहण कहा जाता है देखने को मिलेगा। सुर्य ग्रहण का पूरा नजारा यूरोप, कनाडा, ग्रीनलैंड, रूस और अमेरिका में दिखेगा।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com