Corona India Live : 24 घंटो में मिले 27114 नए मामले, कुल केस 8 लाख के पार

दे 519 मरीजों की मौत, कुल सकारात्मक मामले अब 8,20,916 हैं, जिनमें 2,83,407 सक्रिय मामले, 5,15,386 ठीक और 22,123 मौतें शामिल
Corona India Live : 24 घंटो में मिले 27114 नए मामले, कुल केस 8 लाख के पार

न्यूज़- देश में Corona वायरस (COVID-19) के नए मामलों में सबसे अधिक वृद्धि देखी जा रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 27,114 नए Corona मामले सामने आए हैं और 519 मरीजों की मौत हुई है। कुल सकारात्मक Corona मामले अब 8,20,916 हैं, जिनमें 2,83,407 सक्रिय मामले, 5,15,386 ठीक और 22,123 मौतें शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों में, देश की राजधानी में 2089 नए सकारात्मक मामले पाए

पिछले 24 घंटों में, देश की राजधानी में 2089 नए सकारात्मक मामले पाए गए हैं, 2468 मरीज ठीक हुए हैं और 42 मौतें दर्ज की गई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कुल सकारात्मक मामले अब बढ़कर 1,09,140 हो गए हैं। जिसमें 84,694 ठीक हुए हैं और 3,300 मरीजों की मौत हुई है।

हरियाणा में 565 नए मामले प्राप्त होने के बाद, कुल मामले बढ़कर 19,934 हो गए हैं। अब तक राज्य में 14,904 कोरोना रोगियों को ठीक किया गया है, मरने वालों की संख्या 290 है।

हिमाचल में 31 नए केस मिलने के बाद कुल मामले बढ़कर 1171 हो गए

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बताया कि बीते 24 घंटों में 31 नए केस मिलने के बाद कुल मामले बढ़कर 1171 हो गए हैं, जिनमें से 275 सक्रिय हैं। राज्य में 872 मरीज ठीक हुए हैं जबकि मृतकों की संख्या 9 पर स्थिर है।

बिहार में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 352 नए मामले मिलने के बाद कुल मामलों की संख्या 14,330 हो गई है। यहां भागलपुर में सर्वाधिक 84 मामले मिले हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना के 7862 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना के 7862 नए मामले सामने आए हैं, जो राज्य में एक दिन में सामने आया अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। राज्य में अब कुल मामले बढ़कर हो गए हैं, इसमें 95,647 सक्रिय मामले हैं, जबकि एक दिन में संक्रमण के कारण 226 मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 9,893 हो गई है। यहां सबसे ज्यादा मामले मुंबई शहर से सामने आए हैं। मुंबई में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 90,461 हो गई है।

पंजाब में अब तक 5,017 मरीज ठीक भी

पंजाब की बात करें तो यहां 217 नए मामले मिले हैं, जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 7,357 हो गए हैं। शुक्रवार को राज्य में 4 मरीजों की मौत हुई है, जिससे मृतकों का आंकड़ा 187 पहुंच गया है। पंजाब में अब तक 5,017 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 316 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामले बढ़कर 16,657 हो गए हैं। यहां मृतकों की संख्या 638 हो गई है। राज्य में वायरस के सर्वाधिक मामले 5087 इंदौर से मिले हैं।

उत्तराखंड में 68 नए केस मिलने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3373

उत्तराखंड में 68 नए केस मिलने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3373 हो गई है। यहां सबसे ज्यादा केस 816 देहरादून में मिले हैं। राज्य में अब तक इस वायरस से 2706 लोग ठीक हो गए हैं। इसके अलावा मृतकों का आंकड़ा 46 पर स्थिर है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com