Jaipur : बाबा ही भगवान बाबा ही सबकुछ,आश्रम को बना रखा था रेप का अड्डा

बाद में कई बार आश्रम में बुलाकर रेप किया। उसने धमकी दी कि किसी को बताया तो पति को मार दूंगा। सब बर्बाद कर दूंगा।
Jaipur : बाबा ही भगवान बाबा ही सबकुछ,आश्रम को बना रखा था रेप का अड्डा

बाबा का मायाजाल अब ख़त्म हुआ लेकिन पीछे कई सच छोड़ गया, जो लोग बाबा को भक्त मानते थे. अब उनकी आँखों से भी पर्दा उठ गया और सच की तस्वीर सामने आयी. गौरतलब है की तपस्वी बाबा ने एक ही परिवार की चार महिलाओं को मायाजाल में फंसा लिया। एक-एक कर परिवार के बीच महिलाओं से दुष्कर्म का राज खुला तो सब सुनकर दंग रह गए।

बाबा की करतूत सामने आई तो महिलाओं ने एकजुट होकर भांकरोटा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। भांकरोटा पुलिस ने तपस्वी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने जमानत खारिज कर दी है। फिलहाल बाबा जेल में है। दैनिक भास्कर ने पीड़िता से मिलकर तपस्वी बाबा की करतूत के बारे में बात की। पीड़िता ने कई चौंकाने वाली बातें बताईं।

फोन, न्यूजपेपर भी बंद करवा देता है बाबा

पीड़िता ने कहा कि मुकुंदपुरा में आश्रम में है। वहां योगेंद्र मेहता गद्दी पर बैठता है। वह खुद को तपस्वी बाबा कहता है। आश्रम में महिलाओं को समस्याओं का समाधान करने के लिए बुलाता है। कई सालों से परिवार के सदस्य आश्रम में जा रहे थे। पति से घरेलू कलह चल रही थी। उसने पति से बच्चों को लाने की बात कही। बाबा बोला कि सब सही हो जाएगा। कहता है कि मैं ही गुरु हूं, मैं ही परमपिता हूं, गुरु को सब कुछ अर्पण कर देना चाहिए। पीड़िता बताती हैं कि बाबा मति भ्रम कर देता है। यहां तक कि बाबा फोन, टीवी व न्यूजपेपर सब कुछ बंद करवा देता है। आपस में भी किसी से बात नहीं करने देता है।

तपस्वी बाबा महिलाओं को आश्रम में रात को कमरे में बुलवाता था। सेविकाएं ही बाबा के पास महिलाओं को लेकर जाती हैं। पहले आश्रम में अलग कमरे में बुलाकर हाथ-पैर दबवाता है। उन्हें बातों में बहलाता-फुसलाता है। कमरे में जाने पर महिलाओं को भांग की गोली खिला कर दुष्कर्म करता है। जो महिला अपने आप समर्पित कर देती है तो ठीक, नहीं तो परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता के साथ तीन साल पहले दुष्कर्म किया था। बाद में कई बार आश्रम में बुलाकर रेप किया। उसने धमकी दी कि किसी को बताया तो पति को मार दूंगा। सब बर्बाद कर दूंगा।

आश्रम में 150 से ज्यादा सेवक-सेविकाएं

तपस्वी बाबा के आश्रम में करीब 150 से ज्यादा सेवक-सेविकाएं हैं। उनका बाबा के पास आश्रम में रोजाना आना-जाना रहता है। सेविकाएं ही बाबा के पास आश्रम में महिलाओं को लेकर जाती हैं। बाबा के कमरे में ले जाकर उनसे सेवा करने के लिए कहती हैं। कमरे में बाबा के हाथ-पैरे दबाती हैं। पीड़िता ने बताया कि रात को 11 बजे के बाद ही सेविकाएं बाबा के कमरे में महिलाओं को लेकर जाती हैं।

शादीशुदा है तपस्वी बाबा

तपस्वी बाबा खुद शादीशुदा है। जांच में पता लगा कि उसके दो बच्चे हैं। परिवार आश्रम से कुछ दूर अलग रहता है। बाबा आश्रम में ही रहता है। आश्रम में आस्था के नाम पर चढ़ावा लेता है। बाबा के पास आश्रम में काफी दूर से लोग आते हैं। जयपुर के अलावा सीकर, दूदू, बगरू सहित काफी जगहों से लोग आते हैं। बाबा के गिरफ्तार होने के बाद फिलहाल आश्रम सूना पड़ा हुआ है।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com