डेस्क न्यूज़- जोधपुर जिले के ओसियां क्षेत्र के पड़ासला गांव में डेढ़ साल के भाई को बचाने के लिए 10 साल की बहन अपने भाई को बचाने के लिए जंगली सुअर से भीड़ गई। जब छोटा बच्चा खेत में मकान के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक बाहर से आए जंगली सुअर ने बच्चे पर हमला कर दिया। सुअर के हमले से बच्चा चिल्लाया जिसकी आवाज़ सुनकर दस साल की बहन दौडकर आयी।
बहन बिना डरे भाई को बचाने के लिए सुअर से अकेली भीड़ गई। जिसके बाद सुअर ने भाई को छोडकर बहन पर हमला कर दिया।
उसके चिल्लाने की आवाज़ सुनकर आस-पास के लोग भागकर आए जिसके बाद सुअर भाग गया।
सुअर के भागने के बाद ग्रामीणों ने उसे खोज निकाला और मार दिया।

ग्रामीणों ने सुअर को खोज निकाला और मार दिया
खेत के मालिक गणेश का कहना हैं कि पड़ासला में उसका खेत हैं। वहां भंवरू व उसकी पत्नी संतोष काम करते हैं। उसका डेढ़ साल का लड़का मंगलवार को
अकेला घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक जंगली सुअर ने उस पर
हमला कर दिया। उसकी बहन संगीता बच्चे के
चिल्लाने पर भाग कर आई और सुअर से भिड़ गई।
सुअर ने संगीता पर हमला कर उसे भी लहूलुहान कर दिया। इस बीच संगीता के चिल्लाने पर परिवार के अन्य सदस्य बाहर निकले
और दोनों बहन-भाई को सुअर के चंगुल से बचाया। उसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
उन्होनो उस जंगली सुअर को खोजा तो निकट ही झाड़ियों में सुअर नजर आ गया। जिसके बाद उन लोगों ने उसको मार दिया।
अस्पताल में भर्ती दोनों का इलाज चल रहा हैं
बता दे कि हमले के बाद दोनो भाई-बहन को को इलाज के लिए जोधपुर महात्मा गांधी अस्पताल में
भर्ती दोनों बहन लाया गया भर्ती कराया गया हैं। वहां दोनो का इलाज चल रहा हैं।
दोनो के शरीर पर बड़े घाव हो गए हैं।