पकिस्तान से आया फ़ोन, मुंबई के होटल ताज को बम से उड़ाने की दी धमकी

फिलहाल होटल और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है
पकिस्तान से आया फ़ोन, मुंबई के होटल ताज को बम से उड़ाने की दी धमकी

डेस्क न्यूज़- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह फोन पाकिस्तान के कराची से होटल में आया था। फिलहाल होटल और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुंबई पुलिस ने कहा, "ताज होटल पर बमबारी करने के लिए पाकिस्तान के कराची से फोन आने के बाद कल होटल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।"

एक व्यक्ति ने कहा, 'सभी ने कराची स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकवादी हमले को देखा है। अब ताज होटल में 26/11 का हमला एक बार फिर होगा…

जानकारी के मुताबिक, यह फोन ताज होटल में पाकिस्तान से आया था। जिसमें एक व्यक्ति ने कहा, 'सभी ने कराची स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकवादी हमले को देखा है। अब ताज होटल में 26/11 का हमला एक बार फिर होगा।
इस फोन की जानकारी तुरंत मुंबई पुलिस को दी गई।
जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा और कड़ी कर दी है। रात भर पुलिस और होटल के कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद से यहां आने वाले मेहमानों पर नजर रखी जा रही है।

मुंबई में आतंकी हमले में मारे गए थे 166 लोग

आपको बता दें कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। जो करीब 60 घंटे तक चला। इस आतंकवादी हमले में 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। हमले में मारे गए लोगों में 28 विदेशी शामिल थे।

इस हमले में एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था। उसके बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ की थी। तब यह पता चला कि पाकिस्तान हमले में शामिल है। कसाब को 21 सितंबर 2012 की सुबह पुणे की यरवदा जेल में फांसी दी गई थी। उसकी मौत से पहले, सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान में हमले की साजिश से जुड़ी हर जानकारी हासिल की थी।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com