Tokyo Olympic 2020 : भारत की लड़कियों ने किया जोरदार प्रदर्शन…आर्चरी, बॉक्सिंग और बैडमिंटन से आयी खुशखबरी

टोक्यो ओलिंपिक में बुधवार को भारत की लड़कियों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। बॉक्सिंग में पूजा रानी महिलाओं की 75 किलोग्राम वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।
Tokyo Olympic 2020 : भारत की लड़कियों ने किया जोरदार प्रदर्शन…आर्चरी, बॉक्सिंग और बैडमिंटन से आयी खुशखबरी

Tokyo Olympic 2020 :  टोक्यो ओलिंपिक में बुधवार को भारत की लड़कियों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। बॉक्सिंग में पूजा रानी महिलाओं की 75 किलोग्राम वेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। एक मैच और जीतते ही उनका मेडल पक्का हो जाएगा। वहीं, बैडमिंटन में पीवी सिंधु और तीरंदाजी में दीपिका कुमारी महिला सिंगल्स के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। हालांकि, महिला हॉकी टीम को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी है।

पूजा ने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में अल्जीरिया की इचराक चाइब को 5-0 से हराया। तीनों राउंड में पूजा को पांचों जजों से पूरे अंक मिले। उनसे पहले 69 किलोग्राम वेट कैटेगरी में लवलीना बोरगोहेन भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं। तीरंदाजी के महिला सिंगल्स में दीपिका कुमारी दूसरे दौर का मैच खेल रही हैं। अमेरिकी तीरंदाज के खिलाफ वे अभी 4-4 की बराबरी पर हैं।

 तीरंदाजी में दीपिका ने राउंड ऑफ 32 एलिमिनेशन में भूटान की कर्मा को 6-0 से हराया। इसके बाद उन्होंने राउंड ऑफ 32 एलिमिनेशन में अमेरिका की जेनिफर फर्नांडेज को 6-4 से हराया। दीपिका इस मैच में पहला सेट हार गई थीं। इसके बाद अगले दो सेट जीतकर उन्होंने 4-2 की बढ़त ले ली। तीसरे सेट में एक बार फिर अमेरिकी मुक्केबाज ने बाजी मार कर मुकाबला 4-4 की बराबरी पर ला दिया। पांचवें और निर्णायक सेट में दीपिका ने जीत हासिल की और मुकाबला 6-2 से अपने नाम कर लिया। तीरंदाजी के पुरुष सिंगल्स में में प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय हारकर बाहर हो गए हैं। ​

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने ग्रुप स्टेज का अपना दूसरा मुकाबला भी जीता

प्रवीण को अमेरिका के ब्रैडी एलिशन ने 6-0 से हराया। प्रवीण ने पहले मैच में रूस के गालसन बजारझापोव को 6-0 से हराया था। ​​​​​तरुणदीप राय को राउंड ऑफ 16 एलिमिनेशन के मुकाबले में इजराइल के इटे शैनी ने शूट ऑफ में हराया। तीन सेटों के बाद दोनों तीरंदाज 5-5 अंक की बराबरी पर थे। शूट ऑफ में राय ने 9 और शैनी ने 10 पॉइंट स्कोर किया। रॉय ने इससे पहले राउंड ऑफ 32 एलिमिनेशन के मुकाबले में यूक्रेन के ओलेक्सिल हनबिन को 6-4 से हराया था।

दूसरी ओर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने ग्रुप स्टेज का अपना दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है। ग्रुप जे के मुकाबले में उन्होंने हांगकांग की एनगान यी चेयुंग को 35 मिनट में 21-9, 21-16 से हरा दिया। सिंधु ने पहला मैच भी जीता था। इस तरह सिंधु नॉकआउट राउंड में पहुंच गई हैं। अब प्री क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से होगा।

भारत की महिला हॉकी लगातार तीसरा मैच हारी

भारत की महिला हॉकी लगातार तीसरा मैच हार गई है। बुधवार को खेले गए मैच में ब्रिटेन ने भारतीय टीम को 4-1 से हराया। ब्रिटेन की ओर हन्नाह मार्टिन ने दो और लिली ओस्ली व ग्रेस बाल्सडन ने 1-1 गोल किया।

भारत की ओर से शर्मिला देवी ने इकलौता गोल किया। इससे पहले भारतीय महिला टीम नीदरलैंड के खिलाफ 1-5 से और जर्मनी से 0-2 से हार गई थी। भारतीय टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद अब भी बाकी है। भारत को अभी आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।

रोइंग में छठे स्थान पर रही भारतीय जोड़ी

रोइंग के लाइटवेट मेंस डबल्स स्कल्स में भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की जोड़ी सेमीफाइनल में छठे और आखिरी स्थान पर रही। भारतीय रोअर्स ने 6 मिनट, 24.41 सेकंड का समय निकाला। वे पहले स्थान पर रही आयरलैंड की जोड़ी से 19.08 सेकंड पीछे रहे।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com