टोक्यो ओलंपिक के लिए आज रवाना होगा भारतीय दल, खेल मंत्री खुद जा सकते है विदा करने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद खेल मंत्रालय भारतीय दल के सभी सदस्यों को सर्वश्रेष्ठ करने का जज्बा भर आज टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना करेगा।
टोक्यो ओलंपिक के लिए आज रवाना होगा भारतीय दल, खेल मंत्री खुद जा सकते है विदा करने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद खेल मंत्रालय भारतीय दल के सभी सदस्यों को सर्वश्रेष्ठ करने का जज्बा भर आज टोक्यो ओलंपिक के लिए रवाना करेगा।

खुद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एयरपोर्ट जाकर 90 सदस्यीय भारतीय दल को टोक्यो के लिए एयर इंडिया की चार्टर्ड फ्लाइट से विदा कर सकते हैं। भारतीय दल को विदा करने वालों में भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंदर बत्रा, राजीव मेहता के अलावा मंत्रालय, साई के अधिकारी भी शामिल रहेंगे।

 भारत से जा रहे इस दल को खेल गांव में तीन दिन एकांतवास में रहना पड़ेगा

ओलंपिक के लिए भारतीय दल की इतनी प्रमुखता से रवानगी के ऐसे इंतजाम पहले नहीं देखे गए हैं। यही नहीं टोक्यो पहुंचने पर भारतीय दल के चेफ डि मिशन बीपी बैश्या और डिप्टी चेफ डि मिशन डॉ. प्रेम वर्मा उनकी आगवानी करने आएंगे। खास बात यह है कि भारत से जा रहे इस दल को खेल गांव में तीन दिन एकांतवास में रहना पड़ेगा। हालांकि इस दौरान भारतीय खिलाडिय़ों को तैयारी करने की इजाजत होगी। खेल गांव के भोजनालय में भी उन्हें भोजन करने की अनुमति होगी।

खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ देगा खर्चा

टोक्यो जाने वाले भारतीय खिलाडिय़ों को सौ डॉलर (तकरीबन 74 सौ रुपये) प्रतिदिन का जेब खर्च दिया जाएगा। 50 डॉलर खेल मंत्रालय की ओर से दिए जाएंगे जबकि 50 डॉलर की राशि भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।

रियो ओलंपिक में भी भारतीय खिलाडिय़ों को इतनी ही राशि खेल मंत्रालय और आईओए की ओर से उपलब्ध कराई गई थी। भारतीय दल को चार्टर्ड फ्लाइट से टोक्यो रवाना करने का सारा खर्च खेल मंत्रालय उठाने जा रहा है। प्रत्येक खिलाड़ी का टिकट का खर्च तीन लाख 47 हजार रुपये आया है।

टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों को क्वारंटाइन नहीं रहना पड़ेगा

शनिवार को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से टोक्यो रवाना होने वाले दल में पुरुष और महिला हॉकी टीम के अलावा तीरंदाज, जुडोका, जिम्नास्टिक, टेबल टेनिस टीम के अलावा इनके कोच और सपोर्ट स्टाफ भी शामिल हैं। हॉकी टीम बंगलूरू से, तीरंदाजी टीम पुणे से, जिम्नास्ट परणीति नायक कोलकाता से, मनिका बत्रा, शरत कमल, सुतीर्था मुखर्जी सोनीपत से दिल्ली पहुंचेंगे। ज्यादातर टीमें विदेशों से टोक्यो के लिए रवाना कर दी गई हैं। विदेश से जाने वाली टीमों को तीन दिन के एकांतवास में नहीं रहना पड़ेगा।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com