डेस्क न्यूज – नए साल के पहले दिन भारत में लगभग 60 हजार बच्चों के जन्म हुआ है।
UNICEF ( United Nations Children’s Fund) के आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी को 60 हजार नवजातों का जन्म होने की उम्मीद है।
पूरे विश्व में आज लगभग 3.7 करोड़ बच्चों के जन्म का उम्मीद जताई जा रही है।
दुनियाभर में बच्चों के जन्म से संबंधित डेटा का पता लगाने के लिए यूनिसेफ ने सभी देशों में जन्म के मासिक और दैनिक डेटा, वाइटल रजिस्ट्रेशन और राष्ट्रीय स्तर पर घरेलू सर्वेक्षण डेटा का उपयोग किया है।
दुनिया भर में आज के दिन भारत में पैदा होगें सबसे अधिक बच्चे
यूनिसेफ ने 1 जनवरी 2021 को जन्म लेने वाले शिशुओं और उनके जीवन की प्रत्याशा का अनुमान लगाने के लिए UN की वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोसपेक्टस (2019) के लेटेस्ट रिविजन से सालाना लाइव जन्म संख्या और जीवन प्रत्याशा अवधि का उपयोग किया है।
वैश्विक रूप से, आज जन्म लेने वाले कुल में से आधे से अधिक जन्मों का भारत (59,995) के साथ 10 देशों में होने का अनुमान लगाया जा रहा है
वर्ष 2021 में लगभग 140 मिलियन बच्चों के पैदा होने की उम्मीद
भारत के बाद, चीन में आज लगभग 35,615 बच्चों के जन्म का अनुमान लगाया जा रहा है।
नाइजीरिया में 21,439, पाकिस्तान में 14,161, इंडोनेशिया में 12,336, इथियोपिया में 12,006, संयुक्त राज्य अमेरिका में 10,312,
मिस्र में 9,455, बांग्लादेश में 9,236 और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में 8,640 बच्चों के जन्म का अनुमान लगाया गया है।
यूनिसेफ ने कहा कि वर्ष 2021 में लगभग 140 मिलियन बच्चों के पैदा होने की उम्मीद है।
इन बच्चों की औसत जीवन प्रत्याशा 84 साल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पहले की तुलना में आज जन्म लेने वाले बच्चे बहुत ही अलग
यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक हेनरीटा फोर ने कहा कि पहले की तुलना में आज जन्म लेने वाले बच्चे बहुत ही अलग माहौल में पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर बच्चों के लिए एक निष्पक्ष, सुरक्षित, स्वस्थ दुनिया बनाने के लिए 2021 की शुरुआत करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया वैश्विक महामारी, आर्थिक मंदी, बढ़ती गरीबी और गहरी असमानता का सामना कर रही है, यूनिसेफ अब भी पहले की तरह ही काम कर रही है। हेनरीटा फोर ने कहा कि पिछले 75 वर्षों से, संघर्षों, विस्थापन, प्राकृतिक आपदाओं और संकटों के दौरान, यूनिसेफ दुनिया भर के बच्चों के लिए काम करता रहा है। नए साल में पैदा होने वाले बच्चों की रक्षा उनके अधिकारों के लिए वर्दीसेफ प्रतिबद्ध है।