न्यूज़- शनिवार को हाथरस जाते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रियंका गांधी के साथ कथित बदसलूकी को लेकर महाराष्ट्र भाजपा की नेता चित्रा वाघ ने नाराजगी जाहिर की है। महाराष्ट्र बीजेपी की उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने कहा है कि आखिर एक पुरुष पुलिसकर्मी की
हिम्मत कैसे हुई कि वो इस तरह से किसी महिला के कपड़ों पर हाथ लगाए और खींचे।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सीनियर पुलिस अफसरों से मांग की है कि पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
चित्रा वाघ ने घटना को लेकर कहा, पुरुष पुलिसकर्मी की जुर्रत कैसे हुई कि वो एक महिला नेता के कपड़ों पर हाथ डाल सके।
चित्रा वाघ ने घटना को लेकर कहा, पुरुष पुलिसकर्मी की जुर्रत कैसे हुई कि वो एक महिला नेता के कपड़ों पर हाथ डाल सके।
किसी मामले में अगर महिलाएं आगे आ रही हैं तो पुलिस कहीं की भी हो उन्हें अपनी मर्यादा का ध्यान रखना ही चाहिए।
भारतीय संस्कृति मे विश्वास रखने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी डीजीपी को ऐसे पुलिसवाले
पर सख्त कारवाई करनी चाहिए। चित्रा ने कहा है कि ये किसी पार्टी का मसला नहीं है बल्कि महिला सम्मान की बात है।
चित्रा वाघ के रुख की कांग्रेस नेता ने की तारीफ
चित्रा वाघ द्वारा प्रियंका गांधी का पक्ष लेने और पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के बाद,
महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के प्रमुख सत्यजीत तांबे ने कहा कि वाघ ने पार्टी बदलने के बावजूद अपने ‘संस्कार’
को नहीं भुलाया। चित्रा वाघ ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और पिछले साल भाजपा में शामिल हो गईं।
पुरुष पुलिसकर्मी ने प्रियंका गांधी का कुर्ता पकड़कर खींचा था
प्रियंका गांधी हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने 3 अक्टूबर को हाथरस जा रही थी,
इसी दौरान डीएनडी फ्लाई-वे पर पुलिस ने उन्हें रोका था। इसी दौरान एक पुरुष पुलिसकर्मी ने प्रियंका गांधी का
कुर्ता पकड़कर खींचा था। जिसकी तस्वीरें सामने आने और आलोचना के बाद
पुलिस ने इस मामले पर खेद प्रकट किया है और जांच के आदेश दिए हैं।
नोएडा पुलिस को DND पर एक अनियंत्रित भीड़ को संभालने के दौरान प्रियंका गांधी के साथ हुई घटना पर गहरा अफसोस है।
नोएडा पुलिस ने अपने ट्वीट में कहा, नोएडा पुलिस को DND पर एक अनियंत्रित भीड़ को संभालने के दौरान प्रियंका गांधी के
साथ हुई घटना पर गहरा अफसोस है। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) ने घटना पर स्वत संज्ञान लेते हुए,
एक वरिष्ठ महिला अधिकारी द्वारा जांच के आदेश दिए हैं। हम नोएडा पुलिस महिलाओं को सुरक्षा सुनिश्चित
करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महिलाओं की गरिमा, हमारे लिए सर्वोपरि है।