डेस्क न्यूज़ – फ़तेहपुर में पति की नशे की लत से परेशान महिला ने अपनी चार बेटियों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। कई दिनों से घर का दरवाजा बंद होने था। शनिवार सुबह घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो वहां 5 लोगों के शव पड़े थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पति की नशे की लत के कारण महिला परेशान थी। पति–पत्नी में अक्सर झगड़ा भी होता रहता था। मामला शहर के शांतिनगर इलाके का है।
शांति नगर निवासी राम भरोसे ढाबे पर काम करता है। वह नशे का आदी है। चार दिन पहले उसका पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद से वह गायब है। कई दिनों से घर का दरवाजा बंद था। परिवार के लोग बाहर नहीं दिखाई दिए। पुलिस अंदर गई तो राम भरोसे की पत्नी श्यामा (40), उसकी बेटियां पिंकी (21), प्रियंका (14), वर्षा (13) और ननकी (10) के शव मिले। कमरे में जहर की पुड़िया भी मिली है। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से आत्महत्या की बात सामने आ रही है।