उत्तर भारत में शीतलहर, दिल्ली आने वाली 21 ट्रेनें लेट

तापमान में लगातार गिरावट जारी
उत्तर भारत में शीतलहर, दिल्ली आने वाली 21 ट्रेनें लेट

न्यूज – तापमान लगातार गिरता जा रहा है। जम्मू कश्मीर से लेकर पूरे उत्तर भारत में शीतलहरों से जहां लोग ठिठुर रहें हैं, वहीं अब रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल, दिल्ली आने वाली 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5.6 दर्ज किया गया है। तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है।

बढ़ती ठंड़ और कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 21 ट्रेंने अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। बढ़ते तापमान का असर उड़ानों पर भी दिखने लगा है।दिल्ली एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू किया गया है। इस कारण कुछ उड़ान में अवरोध हो सकता है। दिल्ली एयरपोर्ट द्वारा की गई घोषणा के अनुसार यात्रियों से अपील की गई है कि वे उड़ान की अधिक जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com