उत्तर प्रदेश:बीजेपी विधायक रावेन्द्र पाल के काफिले पर ग्रामीणों ने किया हमला ,पढ़ें मामला

छुट्टा गोवंश की समस्याओं को लेकर नाराज ग्रामीणों ने छर्रा के भाजपा विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह के काफिले पर हमला कर दिया | पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 30 अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज किया है|
उत्तर प्रदेश:बीजेपी विधायक रावेन्द्र पाल के काफिले पर ग्रामीणों ने किया हमला ,पढ़ें मामला

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के अस्थि कलश का साकरा गंगा घाट पर विसर्जन करने के बाद वापस आ रहे छर्रा के बीजेपी विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह के काफिले पर हमला किया गया। सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं से तंग आकर ग्रामीणों ने उन पर हमला किया।

पुलिस दर्ज किया मुक़दमा

पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 30 अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह पूरा मामला अलीगढ़ के थाना दादों के लहरा सलेमपुर का है। छर्रा के भाजपा विधायक स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह की अस्थि कलश का साकरा गंगा घाट पर विसर्जन कर वापस लौट रहे थे। तभी ग्रामीणों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सड़क पर घूम रहे छुट्टा गोवंश को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है। इस दौरान ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस भी हुई। इस मामले पर विधायक ठाकुर रवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उनके काफिले पर हमला एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया है. विधायक के काफिले की दो गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने 11 नाम दर्ज कर प्रधान सहित 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विधायक ने लगाए आरोप

छर्रा विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह का आरोप है कि सोची समझी रणनीति के तहत उनके काफिले पर हमला किया गया। उक्त घटना पर एसपी ग्रामीण शुभम पटेल ने कहा कि छर्रा विधानसभा के विधायक गंगा घाट से लौट रहे थे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने उन्हें रोककर शिकायत किया था। इस दौरान ग्रामीणों संग उनकी किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई और देखते ही देखते बहस ने झड़प का रूप ले लिया।

हालांकि, मौके पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों को सड़क से हटाकर विधायक के काफिले को बमुश्किल वहां से रवाना किया गया। वहीं, विधायक की तहरीर पर 11 नामजद सहित 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना दादों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com