डेस्क न्यूज़- अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में कैपिटल बिल्डिंग में हिंसा हुई हैं। जिसकी पूरी दूनियां आलोचना कर रही हैं। वही अब हिंसा के दौरान भारतीय तिरंगे का लहराना भारत में विवाद का विषय बन गया हैं। और अब तिरंगा का लहराने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उस भीड़ में तिरंगा लहराने से भारत के Social Media पर एक तूफान सा आ गया हैं। और देश की दो बड़ी पार्टियों के बड़े नेता इस मुद्दे पर आपस में भिड़ गए हैं।
वरुण गांधी नें कहा, झंडा लहराने वाला शख्स शशि थरूर का जानकार है
जैसे ही भारतीय तिरंगे की वीडियो सोशल मीडिया पर आई तो तेजी से वायरल हो गई।
और इसके बाद तो इसे लेकर भारत में खलबली मच गई।
भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद वरुण गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के बीच इस बात को लेकर ट्विटर वॉर छिड़ गया।
वरुण गांधी ने आरोप लगाया है कि झंडा लहराने वाला शख्स शशि थरूर का जानकार है,
इस पर उन्होंने पलटवार किया है। दरअसल, गुरुवार को वरुण गांधी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि
वहां भारतीय झंडा क्यों है? यह एक ऐसी लड़ाई है, जिसका भारत कभी भी हिस्सा नहीं बनना चाहता है।
वहां पर झंडा दिखना हम सभी के लिए चेतावनी हैं
इस पर शशि थरूर ने जवाब देते हुए लिखा कि कुछ भारतीय भी डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों की मानसिकता वाले ही हैं, जो तिरंगे को सम्मान की बजाए एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करते हैं और उनसे मेल नहीं खाता उसे देशद्रोही करार देते हैं। वहां पर झंडा दिखना हम सभी के लिए चेतावनी है।
इस पर वरुण गांधी ने पलटवार करते हुए अपने ट्विटर से एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया गया कि जो शख्स ट्रंप के समर्थकों की हिंसा में तिरंगा लहरा रहा था, वो शशि थरूर की पहचान वाला ही था।
हालांकि शशि ने थरूर ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि ये वही हैं
जो इस कृत्य का समर्थन नहीं करते हैं, अगर आपके जानने वाला कुछ ऐसा भी करता है, तो क्या आप उसकी जिम्मेदारी लेंगे। बता दें कि सिर्फ वरुण गांधी और शशि थरूर ही नहीं बल्कि कई अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने अमेरिकी हिंसा में तिरंगा दिखने को लेकर चिंता जाहिर की है और इसे गलत बताया है।