राहुल गांधी ने कहा 'भारत माता की हुई हत्या', कांग्रेसियों ने थपथपाई मेज

प्रधानमंत्री के लिए मणिपुर हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं है। स्मृति ईरानी ने कहा- राहुल गांधी भारत माता की हत्या की बात करते हैं तो कांग्रेस ताली बजाती है। ये इस बात को दरसाता है कि मन में किसके गद्दारी है।
राहुल गांधी ने कहा 'भारत माता की हुई हत्या', कांग्रेसियों ने थपथपाई मेज
राहुल गांधी ने कहा 'भारत माता की हुई हत्या', कांग्रेसियों ने थपथपाई मेज

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन की बहस जारी है। अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी की स्पीच के साथ संसद में बहस शुरू हुई। राहुल ने अपने 35 मिनट के भाषण में मणिपुर और भारत जोड़ो यात्रा पर बात की।

राहुल ने भाषण में कहा- हमारे प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए हैं। प्रधानमंत्री के लिए मणिपुर हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं है। मैं मणिपुर रिलीफ कैंप भी गया और महिलाओं, बच्चों से बात की।

हमारी सेना एक दिन में मणिपुर में शांति ला सकती है। प्रधानमंत्री जी ऐसा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री जी हिंदुस्तान में मणिपुर को मारना चाहते हैं।प्रधानमंत्री जी भारत माता के रखवाले नहीं, भारत माता के हत्यारे हैं।

राहुल गांधी के भाषण के जवाब में मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- राहुल गांधी भारत माता की हत्या की बात करते हैं तो कांग्रेस ताली बजाती है। ये इस बात को दर्शाता है कि मन में किसके गद्दारी है।

राहुल गांधी को लेकर एक नया विवाद भी सामने आया है। स्मृति ने राहुल पर महिला सांसदों के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप भी लगाया है। भाजपा ने इस मामले की शिकायत स्पीकर से भी की है।

राहुल गांधी स्पीच की 5 बड़ी बातें

1. राहुल गांधी ने शुरुआत में स्पीकर का सांसदी बहाल करने के लिये धन्यवाद किया और अडाणी जी पर फोकस के लिये माफ़ी भी मांगी।

2. राहुल गांधी ने कहा कि आज भाजपा को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा आज वो दिमाग से नहीं दिल से बोलेंगे। आज वो इतना आक्रमण नहीं बनेंगे बस एक-दो गोले जरूर मारेंगे, आप सभी रिलैक्स कर सकते हैं।

3. राहुल ने भाषण में कहा कि PM के लिए मणिपुर हिन्दुस्तान का हिस्सा नही है। उन्होंने कहा मणिपुर अब नहीं बचा है। मणिपुर को प्रधानमंत्री जी ने बांट दिया है। प्रधानमंत्री जी ने हिंदुस्तान में मणिपुर की हत्या की है। इन्होंने मणिपुर का नहीं, हिंदुस्तान का भी मर्डर किया है।

4. राहुल बोले- मणिपुर में इस समय भारत माता की हत्या हुई है। उन्होंने कहा भारत एक आवाज है जो जनता की आवाज है, जो उनके दिल की आवाज है।

5. राहुल ने कहा- मोदी जी मणिपुर की आवाज नहीं सुनते हैं, सिर्फ दो लोगों की सुनते हैं मेघनाद और कुंभकर्ण ( अमित शाह और अडाणी )।

स्मृति ईरानी के भाषण से जुड़ी 5 बड़ी बातें.

1. स्मृति ईरानी ने कहा- आप इंडिया के नहीं हैं। पहली बार राष्ट्र के इतिहास में आपने भारत मां की हत्या की बात की। जिस पर कांग्रेस पार्टी तालियां बजाती रही। जो पार्टी भारत माँ की हत्या की बात पर तालियां पीटते हैं, इस बात से पूरे देश को पता चल गया की मन में गद्दारी किसके है।

2. स्मृति ने कहा- मणिपुर ना कभी खंडित था, ना है और ना कभी होगा। मणिपुर देश का अभिन्न अंग है। कांग्रेसियों ने हमारी मां की हत्या के लिए मेज थपथपाई है।

3. स्मृति ने कहा- 84 के दौरान मेरे जैसे कुछ लोग राजधानी दिल्ली में रहते थे। दिल्ली में सिख बच्चों को नपुंसक बनाकर उनके अंग मुंह में ठूंसे गए। त्रिलोक पुरी में रहने वाली 30 महिलाओं के साथ गैंगरेप किया गया। मां के सामने बेटे को आग लगा दी गयी।

4. स्मृति ने कहा- राहुल जी कश्मीर से चल कर कन्याकुमारी तक गये। जिन वादियों को कांग्रेस शासन में खून से सना देखा, जहां पर हर दिन गोलियां गूंजती थीं, वहाँ पर जाकर राहुल जी अपने परिजनों के साथ बर्फ में भी खेले थे। ये सब तब संभव हुआ, जब हमारे प्रधानमंत्री जी ने धारा 370 हटाई।

5. स्मृति ने कहा- राहुल जी कब से अडाणी-अडाणी की बातें कह रहे हैं। अडाणी इतने ही खराब हैं तो इनके जीजा जी अडाणी के साथ क्या कर रहे हैं। 1993 में मुंद्रा पोर्ट में कांग्रेस की सरकार ने अडाणी को जगह दी। 72 हजार करोड़ का लोन भी दिया गया। राजस्थान में 7 हजार करोड़ का समझौता भी किया। अब इसमें किसका बेटा सेट होगा और किसके दामाद को कितना भेंट होगा, ये हम सभी जानते हैं।

स्मृति ने कहा- परिवारवाद ही पूरी बला की जड़ है, परिवारवाद की राजनीति कांग्रेस में हैं।

राहुल गांधी ने कहा 'भारत माता की हुई हत्या', कांग्रेसियों ने थपथपाई मेज
मॉक ड्रिल करना पड़ा भारी, युवक ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com