डेस्क न्यूज –टीम इंडिया के कप्तान Virat Kohli अब पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने कुछ देर पहले ही बेटी को जन्म दिया है। विराट कोहली ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। Virat Kohli
गौरतलब है कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही भारत लौट गए थे। इससे पहले वो वनडे टी-20 और पहले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा थे।
Virat Kohli ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए बेहद भावुक लफ्जों में लोगों की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया है।
Virat Kohli ने सोशल मीडिया पर शेयर कि पापा बनने की खुशी
विराट ने ट्वीट किया- हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर यहां बेटी हुई है।
हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है।
अनुष्का और बच्ची दोनों की तबियत बिल्कुल ठीक
अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला।
हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय सबको थोड़ी प्राइवसी की जरूरत है।
अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के एक निजी अस्पताल में हुआ है।
कोहली और अनुष्का की शादी नवंबर 2018 में हुई थी।
27 अगस्त को सोशल मीडिया पर उन्होंने इस बात की जानकारी साझा की थी।
— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021
हाल ही में उन्होंने एक मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटो शूट भी कराया था।
अनुष्का शर्मा ने मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि वह अपने बेबी को सोशल मीडिया से दूर रखेंगी।
उन्होंने कहा था कि किसी भी बच्चे को स्पेशल नहीं माना जाना चाहिए। ऐसी स्थिति को संभालना बड़े लोगों के लिए भी मुश्किल होता है। कुछ ऐसा ही संकेत देते हुए विराट कोहली ने बेटी के जन्म के साथ ही लोगों से प्राइवेसी बनाए रखने की भी अपील की है।
बता दें कि पिछले दिनों अनुष्का शर्मा ने एक फोटोग्राफर पर गुस्सा उतारते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि कई बार मना करने के बावजूद रिपोर्टर और पब्लिकेशन लगातार प्राइवेसी में दखल दे रहे हैं। अब यह बंद होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने उस फोटोग्राफर की ओर से ली गई तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर में वह विराट कोहली के साथ बालकनी पर खड़ी नजर आ रही थीं।