धोनी ने आर्मी के साथ गाया गाना, वीडियो हो रहा वायरल..

कुछ दिनों पहले धोनी की आर्मी के साथ एक फोटो तेजी से वायरल हुई थी
धोनी ने आर्मी के साथ गाया गाना, वीडियो हो रहा वायरल..

डेस्क न्यूज – भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज इन दिनों क्रिकेट से आराम लेकर आर्मी को अपनी सेवाएं दे रहे है। धोनी अभी इंडियन आर्मी के साथ हो लेकिन वो क्रिकेट को नहीं भूल पाएं है। ऐसा होना स्वाभाविक भी है।

जब से धोनी आर्मी में गये है रोज कुछ न कुछ उनके बारे में सोशल मीडिया में आता ही रहता है। कुछ दिनों पहले धोनी की आर्मी के साथ एक फोटो तेजी से वायरल हुई थी।  अब उसके बाद सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें धोनी पैरा टेरिटोरियल बटालियन के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, धोनी की पोस्टिंग दक्षिण कश्मीर में हुई है।

इसके अलावा उनका एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह आर्मी युनीफॉर्म में फेमस गाना 'मैं पल दो पल का शायर हूं' गाते हुए दिखाई दे रहे हैं।   वर्ल्ड कप 2019 के बाद क्रिकेट के गलियारों में खबरें थी कि धोनी संन्यास ले लेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। धोनी ने भारतीय टीम से तकरीबन दो महीने का ब्रेक लिया है और वो आर्मी से जुड़ हुए है। धोनी का आर्मी के साथ यह सफर 31 जूलाई से शुरू हुआ था जो 15 अगस्त तक चलेगा।

इग्लैंड में खेले गए वर्ल्डकप में भारत सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से बाहर हो गया था। इसके बाद धोनी के करियर को खत्म होने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। और धोनी की जगह टीम में ऋषभ पंत को जगह दी गई है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com