Virgin Galactic अंतरिक्ष यात्रा के लिए टिकट बेचेगी, एक सीट की कीमत सुनकर लोगों ने कहा, इतने में तो घर-गाड़ी सब आ जाएगा

कुछ हफ्ते पहले ब्रिटेन के मशहूर बिजनेसमैन रिचर्ड ब्रैनसन अंतरिक्ष को छूने वाले पहले अरबपति बने थे। अब उनकी अंतरिक्ष यान कंपनी वर्जिन गेलेक्टिक ने घोषणा की है कि वह गुरुवार से अंतरिक्ष उड़ानों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू करेगी
Virgin Galactic अंतरिक्ष यात्रा के लिए टिकट बेचेगी, एक सीट की कीमत सुनकर लोगों ने कहा, इतने में तो घर-गाड़ी सब आ जाएगा

कुछ हफ्ते पहले ब्रिटेन के मशहूर बिजनेसमैन रिचर्ड ब्रैनसन अंतरिक्ष को छूने वाले पहले अरबपति बने थे। अब उनकी अंतरिक्ष यान कंपनी वर्जिन गेलेक्टिक ने घोषणा की है कि वह गुरुवार से अंतरिक्ष उड़ानों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू करेगी। 11 जुलाई को ब्रैनसन भारतीय मूल की शिरीषा बांदला और दो अन्य यात्रियों के साथ कंपनी के रॉकेट विमान में इस ऐतिहासिक यात्रा पर गए थे।

तीन तरह के होंगे टिकट

जून में, वर्जिन गेलेक्टिक को लोगों को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए

अमेरिकी विमानन सुरक्षा नियामक से अनुमति मिली थी। कंपनी का

कहना है कि वह तीन मोड पेश करेगी। एक सिंगल सीट है, दूसरा

मल्टी-सीट पैकेज है और तीसरा फुल-फ्लाइट बाय-आउट है। इस

रोमांचक सफर के लिए एक सीट की कीमत 450,000 डॉलर यानी

3.33 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी।

रिचर्ड ने अपनी ऐतिहासिक यात्रा से लौटने के बाद ट्वीट किया- अंतरिक्ष युग की नई सुबह में आपका स्वागत है

रिचर्ड ने अपनी ऐतिहासिक यात्रा से लौटने के बाद ट्वीट किया- 'अंतरिक्ष युग की नई सुबह में आपका स्वागत है।' दुनिया के कई अरबपति पहले अंतरिक्ष की यात्रा करना चाहते थे, लेकिन ब्रैनसन ने यह बाजी मार ली। इसके साथ ही अंतरिक्ष अन्वेषण के साथ निजी अंतरिक्ष यात्रा का एक नया युग शुरू होता दिख रहा है। कुछ दिनों बाद Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस भी स्पेस छूकर लौट आए।

शिरीषा बांदला ने रचा इतिहास

इस यात्रा में उनके साथ भारत में जन्मी शिरीषा बांदला भी थीं। बांदला अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की तीसरी महिला बन गई हैं। उनसे पहले कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष की यात्रा कर चुकी हैं। विलियम्स का जन्म अमेरिका में हुआ था। हालांकि, राकेश शर्मा एकमात्र विंग कमांडर हैं जिन्होंने एक भारतीय नागरिक के रूप में अंतरिक्ष की यात्रा की है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com