डेस्क न्यूज़: जिस देश में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है, जिसके शरीर में 33 करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं, जहां गाय को पूजा जाता है। उसी गौ माता को एक हत्यारे ने नशे में धुत होकर बेरहमी से मार डाला। दिल दहला देने वाली ये घटना छत्तीसगढ के बिलासपुर में हुई है। गाय मालिक की शिकायत पर सरकंडा थाना पुलिस ने हत्यारे आरोपी को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
सरकंडा थाना टीआई जेपी गुप्ता ने हमे बताया कि ट्रैक्टर चालक ने सरकंडा क्षेत्र में सड़क किनारे बैठी गाय पर ट्रैक्टर को बेरहमी से चढ़ा दिया। पहली बार जब ट्रैक्टर चढ़ने से गाय की मौत नहीं हुई तो नशे में धुत चालक ने एक बार फिर ट्रैक्टर को गाय पर चढ़ा दिया। यह सारी घटना पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। गाय के मालिक ने घटना की जानकारी सरकंडा थाने को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए ट्रैक्टर मालिक का पता लगा लिया।
घटना के चंद घंटे बाद ही पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक का पता लगा लिया था। ट्रैक्टर मालिक का नाम सोनू यादव बताया जा रहा है। जबकि ट्रैक्टर चालक का नाम ईश्वर ध्रुव है। पुलिस ने गाय के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पशु वध अधिनियम की धारा लगाने के साथ ही कुछ और धाराएं भी लगाई जा रही हैं ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके. बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में घटी यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
आप भी देखिए उस क्रूर घटना को। यह सब हो ही रहा था कि एक कुत्ता इस घटना को देखकर इतना विचलित हो गया कि ट्रैक्टर की तरफ दौड़ पड़ा। लोगों का कहना है कि अगर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर से नीचे उतर जाता तो कुत्ता उस पर हमला जरूर कर देता। शहर में हुई इस घटना से अगर हर कोई दुखी है तो उसी कड़े शब्दों में इसकी निंदा की जा रही है। टीआई के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि ट्रैक्टर चालक ने बहुत ज्यादा शराब का सेवन किया था।