डेस्क न्यूज़ – पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले रैलियों का दौर जारी हैं।
इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मालदा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में लाने का मतलब है दंगा को बढ़ावा देना।
ममता ने कहा कि अगर आप बंगाल में दंगा चाहते हैं, तो भाजपा को वोट दें।
भाजपा पर हमला करते हुए ममता ने कहा कि आप मुझे हरा नहीं सकते क्योंकि मुझे जनता का समर्थन प्राप्त है
और जब तक मैं जीवित हूं भाजपा को सत्ता में नहीं आने दूंगी।
भाजपा नेताओं की रथयात्रा का मजाक उडाया
ममता बनर्जी ने भाजपा नेताओं की रथयात्रा का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वे ऐसा व्यवहार कर रहे थे मानो वे भगवान हों।
बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का राजनीतिक एजेंडा समाज में धर्म के आधार पर विभाजन पैदा करना है
और भगवा पार्टी हिंदू धर्म के बारे में झूठ फैला रही है।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने रायगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि रथ यात्रा एक धार्मिक त्योहार है। हम सभी इसमें हिस्सा लेते हैं। हम जानते हैं कि भगवान जगन्नाथ, बलराम और भगवती सुभद्रा उन रथों में यात्रा करते हैं। उन्होनो कहा कि लेकिन भाजपा के नेता समाज में विभाजन पैदा करने और एक-दूसरे से लड़ने के अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए रथयात्रा कर रहे हैं। भाजपा के नेता रथयात्राएं कर रहे हैं मानो वे भगवान हों।
ममता ने भाजपा को दंगा पार्टी बताया
बनर्जी ने भाजपा पर अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राज्य के ममता बनर्जी ने भाजपा को दंगा पार्टी बताया, कहा – जब तक मैं जिंदा हूं सत्ता में नहीं आने दूंगी आरोपों को दोहराया, जिसमें दावा किया गया कि भगवा पार्टी के नेता केवल स्थानीय लोगों के घरों में ही खाना खा रहे थे। पांच सितारा होटलों से भोजन लाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कुछ बाहरी लोग आलीशान वाहनों में आ रहे हैं और ग्रामीणों के घरों में फोटो खिंचवाने के लिए भोजन ले रहे हैं।
राज्यपाल ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
राज्य में कानून और व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि यहां इतना डर है कि आप इसके बारे में बोल भी नहीं सकते। मैं यहां आने के बाद से इस बारे में मुखर रहा हूं। क्या यह अभी भी छिपा हुआ है? भय और लोकतंत्र को बर्दाश्त नही कर सकते।