प्रज्ञा सिंह ठाकुर की आत्मा गोडसे को क्यों देशभक्त साबित कराने में अटकी है।

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहले भी गोडसे को देशभक्त बता चूकी है।
प्रज्ञा सिंह ठाकुर की आत्मा गोडसे को क्यों देशभक्त साबित कराने में अटकी है।

न्यूज – भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर बीजेपी ने बडी कारवाई की, सांसद प्रज्ञा ठाकुर अब रक्षा मामले की सलाहकार समिति की सदस्य नहीं रहेंगी और शीत कालीन सत्र में भी हिस्सा नहीं सकेंगी। बुधवार को लोकसभा मे महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को प्रज्ञा ठाकुर ने देशभक्त बताया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में प्रज्ञा ठाकुर के बयान की निंदा की और कहा कि नाथू राम गोडसे को देशभक्त बताना तो दुर बल्कि ऐसी सोच को ही खत्म कर देना चाहिए। महात्मा गांधी हमेशा ही हमारे लिए आदर्श रहेंगे। प्रज्ञा ठाकुर के बयान को संसद की कार्यवाही से हटा दिया गया है। लेकिन लोकसभा में विपक्ष इस बयान को लेकर हंगामा कर रहा है।

प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था, बुधवार को लोकसभा में डीएमके सांसद ए राजा ने एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान एक टिप्पणी की, इस दौरान ए राजा सदन में कह रहे थे, कि  "महात्मा गांधी हत्याकांड में जब अदालत में अपील दायर की गई थी तब गोडसे ने एक बयान दिया था,

ए राजा गोडसे का अदालत में दिया बयान पढ़ ही रहे थे कि हस्तक्षेप करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को देशभक्त बताया, साध्वी के ये कहते ही सदन में हंगामा हो गया।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि "भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान निंदनीय है, भारतीय जनता पार्टी कभी भी इस तरह के बयान का समर्थन नहीं करती है, हमलोग इस तरह की विचारधारा का समर्थन नहीं करते हैं। हमने उन्हें रक्षा मामले की सलाहकार समिति से हटाने का फ़ैसला किया है। साथ ही संसद के मौजूदा सत्र में उन्हें संसदीय दल की बैठक में आने की अनुमति नहीं होगी।

 उधर कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त कहा है, उन्होंने इसे भारतीय संसद के इतिहास का एक दुखद दिन कहा।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2008 के मालेगाँव ब्लास्ट मामले में अभियुक्त हैं, फिलहाल वे ज़मानत पर बाहर हैं। प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी  की सांसद हैं और उन्होंने इस साल मई में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पुर्व सीएम दिग्विजय सिंह को हराया था।

इससे पहले भी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस बयान के लिए वो उन्हें कभी दिल से माफ़ नहीं कर पाएंगे।

प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर सोशल मीडिया पर दो पक्ष बन गये है एक जो उनके बयान को सही बता रहे है वहीं एक तरफ उनके बयान का विरोध किया जा रहा है साथ ही साध्वी प्रज्ञा को पाटी से बाहर करने की मांग कर रहे है।

ये रिपोर्ट आपको कैसी लगी कमेंट सेक्शन में जरूर बतायें।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com