LJP में जारी सियासी घमासान के बीच यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे चिराग के भाई प्रिंस राज की बढ़ी मुश्किलें

लोक जनशक्ति पार्टी में जारी सियासी घमासान के बीच चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ गई हैं, बिहार के समस्तीपुर से लोजपा सांसद प्रिंस के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
LJP में जारी सियासी घमासान के बीच यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे चिराग के भाई प्रिंस राज की बढ़ी मुश्किलें

LJP में जारी सियासी घमासान के बीच चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज की बढ़ी मुश्किलें : लोक जनशक्ति पार्टी में जारी सियासी घमासान के बीच चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज की मुश्किलें बढ़ गई हैं, बिहार के समस्तीपुर से लोजपा सांसद प्रिंस के खिलाफ दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

 LJP में जारी सियासी घमासान के बीच चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज की बढ़ी मुश्किलें : रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा है कि उन्हें शिकायत मिली है और जांच जारी है, सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

आपको बता दें कि प्रिंस रामविलास पासवान के भाई रामचंद्र पासवान के बेटे हैं। रामचंद्र पासवान की मृत्यु के बाद, प्रिंस समस्तीपुर लोकसभा सीट से जीते थे।

प्रिंस राज अपने चचेरे भाई चिराग पासवान के काफी करीब थे

प्रिंस राज अपने चचेरे भाई चिराग पासवान के काफी करीब थे, लेकिन फिलहाल वह उनके विरोध में हैं और उन्होंने पशुपति कुमार पारस के साथ मिलकर बगावत कर दी है, लोकसभा चुनाव के दौरान चिराग ने प्रिंस का समर्थन किया था और चुनाव जीतने के बाद प्रिंस को बिहार राज्य लोजपा का अध्यक्ष भी बनाया गया था।

लोजपा चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में दो गुटों में बंटी

2020 में अपने पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद लोजपा की कमान संभालने वाले चिराग अब पार्टी में अलग-थलग नजर आ रहे हैं। लोजपा के असंतुष्ट सांसदों में पशुपति कुमार पारस, प्रिंस राज, चंदन सिंह, वीना देवी और महबूब अली कैसर शामिल हैं, जो चिराग के काम करने के तरीके से नाखुश है, लोजपा चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में दो गुटों में बंट गई है।

जहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पांच असंतुष्ट सांसदों को निष्कासित करने का दावा किया गया, वहीं पशुपति पारस के नेतृत्व वाले धड़े ने चिराग पासवान को पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया।

Like and Follow us on :

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com