जयपुर की गलता घाटी में मिला महिला का शव,3 दिन से लटका था पेड़ पर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह किया तो पत्नी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जयपुर की गलता घाटी में मिला महिला का शव,3 दिन से लटका था पेड़ पर

न्यूज़- राजस्थान की राजधानी जयपुर में पति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह किया तो पत्नी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना जयपुर के गलता गेट पुलिस थाना इलाके की है। एडिशनल कमिश्नर अशोक गुप्ता के मुताबिक गलता गेट थाना पुलिस को स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि गलता घाटी में एक महिला का पेड़ पर शव लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में पता चला शव तीन दिन पुराना है।

पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया। जांच पड़ताल के दौरान सामने आया कि मृतक महिला का नाम ममता है। ममता मूलरूप से दौसा की रहने वाली है। वह गोवर्धनपुरी इलाके में अपनी पति के साथ किराए से रहती थी। 24 मई से मृतका ममता अपने घर से लापता चल रही थी। पति ने गलतागेट थाना में गुमशुदगी का भी मामला दर्ज कराया था। हालांकि पत्नी का पेड़ पर शव लटका मिला तो पति ने उसकी पहचान ममता के रूप में की।

पुलिस के मुताबिक पति अक्सर पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसके चलते आए दिन दोनों के बीच झगडा होता था। 24 मई को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान पत्नी ममता घर से निकल गई और गलता घाटी में पेड़ पर फांसी का फंदा डालकर उसने आत्महत्या कर ली।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com