अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन स्मारकों में महिलाओं का प्रवेश निशुल्क

इस विशेष दिन पर सभी संरक्षित स्मारकों में महिला पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन स्मारकों में महिलाओं का प्रवेश निशुल्क

डेस्क न्यूज़- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्कृति मंत्रालय एक नई पहल शुरू करने जा रहा है जिसमे महिलाओ को ताजमहल जैसे कई स्मारकों में महिलाओं  प्रवेश निशुल्क रहेगा, संस्कृति मंत्रालय की ओर से इसकी सूचना जारी कर दी गई है। आगरा में विश्वदाय ताजमहल सहित कई स्मारक हैं।

बता दे कि रविवार आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। आधी आबादी का इस विशेष दिन संस्कृति मंत्रालय की पहल से बेहद खास होने वाला है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है की जब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संरक्षित स्मारकों में महिला पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। बता दें कि आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित कई स्मारक हैं। प्रतिदिन इन स्मारकों में देश-विदेश से हजारों सैलानी आते हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिला पर्यटक भी होती हैं।

शनिवार सुबह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की महानिदेशक उषा शर्मा की ओर से इसकी सूचना जारी की गई है। ताजमहल के संरक्षण सहायक अंकित नामदेव ने बताया कि आदेश मिला है। इसकी सूचना ताजमहल के गेट पर चस्पा की जाएगी।

विशेष मौकों पर विश्वदाय स्मारक ताजमहल में आम पर्यटकों का निशुल्क रहता है। इनमें ईद, शाहजहां का उर्स और पर्यटन दिवस हैं। इन मौकों पर सभी पर्यटकों के लिए निशुल्क प्रवेश रहता है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पर्यटक निशुल्क प्रवेश पा सकेंगी।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com