World Coronavirus Update : दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) से अधिक लोग अब तक प्रभावित हो चुके हैं, जबकि इसके कारण 22.19
लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं
इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना
संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ 25 लाख 25 हजार 801 हो गई है तथा 22 लाख 19 हजार 290 मरीजों की मौत हो चुकी है।
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.60 करोड़ के पार हो गयी है, जबकि करीब 4.39
लाख मरीजों की मौत हुई है। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ सात लाख 46 हजार से अधिक हो गयी है।
इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ चार लाख 23 हजार से ज्यादा हो गयी है और
मृतकों का आंकड़ा 1,54,274 तक पहुंच गया है।
स्पेन में इस महामारी से अब तक 27.43 लाख से अधिक
लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,319 लोगों की मौत हुई है।
ब्राजील में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 91.77 लाख हो गयी और इस महामारी से करीब
2.24 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन कोरोना संक्रमण के मामले
में रूस से आगे निकल गया है और
यहां संक्रमितों की संख्या 38.07 लाख हो गयी है और एक लाख पांच हजार 777 लोगों की मौत हुई है।
रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 37.90 लाख से अधिक है जबकि 71,556 लोगों की मौत हो गई है।
फ्रांस में 32.36 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 76,006 मरीजों की मौत हाे चुकी है।
स्पेन में इस महामारी से अब तक 27.43 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 58,319 लोगों की मौत हुई है।
कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 20.87 लाख से
ज्यादा लोग प्रभावित
हुए हैं तथा 53,650 लोगों ने जान गंवाई है
इटली में अब तक करीब 25.42 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 88,279 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में
कोविड-19 से अब तक 24.71 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,865 लाेग काल के गाल में समा गए हैं।
जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 22.17 लाख के पार हो गयी है तथा 56,878 लोगों की मौत हुई है।
कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 20.87 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 53,650 लोगों ने जान गंवाई है