CORONA WORLD UPDATE कोरोना वायरस से दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 करोड़ के पार हो गई है, जबकि इस वायरस के संक्रमण से मृतकों का आंकड़ा 21.56 लाख से अधिक और इससे निजात पाने वालों की संख्या 5.53 करोड़ से अधिक हो गई है। इस बीच बहुत से देशों में कोविड-19 टीकाकरण अभियान जारी है।
अमरीका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों
के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ दो लाख 43 हजार 101 हो गई है तथा
21 लाख 56 हजार से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है और पांच करोड़ 53 लाख 42 हजार 114 लोगों ठीक हो गए हैं।
भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ छह लाख 89 हजार से अधिक हो गया है।
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमरीका में संक्रमितों की संख्या करीब 2.52 करोड़ तक पहुंच चुकी है, जबकि 4.20 लाख से
अधिक मरीजों की मौत हुई है। भारत में कोरोना
संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ छह लाख 89 हजार से अधिक हो गया है।
इस महामारी को मात देने वालों की संख्या एक करोड़ तीन लाख 59 हजार से ज्यादा हो गई है और जबकि मृतकों का
आंकड़ा 1,53,724 तक पहुंच गया है। ब्राजील में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या
89.33 लाख से ज्यादा हो गई और इस महामारी से 2.18 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है।
ब्रिटेन में, संक्रमितों की संख्या 37 लाख तक पहुँच गई है और एक लाख 359 लोग मारे गए हैं।
रूस में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 37.16 लाख से अधिक हो गई है, जबकि 69,391 लोग मारे गए हैं। ब्रिटेन में,
संक्रमितों की संख्या 37 लाख तक पहुँच गई है और एक लाख 359 लोग मारे गए हैं। फ्रांस में,
31.38 लाख से अधिक लोग वायरस से प्रभावित हुए हैं और 74,250 मरीजों की मौत हुई है। स्पेन में, इस महामारी
से 26.93 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 56,794 लोग मारे गए हैं।
Like and Follow us on :