डेस्क न्यूज़- अमेरिका और ब्रिटेन में वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। भारत में भी इसी हफ्ते वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा हैं। वहीं कोरोनावायरस का स्ट्रेन लगातार बदल रहा है। अब जापान में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सामने आया है।

ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका में मिले स्ट्रेन से अलग है
यह स्ट्रेन ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका में मिले स्ट्रेन से अलग है। जापान सरकार के मुताबिक, चार लोगों में नया स्ट्रेन मिला है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ब्राजील से आने वाले लोगों में एक कोरोनवायरस वायरस पाया है
जो ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के लोगों से अलग है।
मंत्रालय ने रविवार को कहा कि 40 साल का एक पुरुष, 30 साल की एक महिला और दो किशोर है। जिनमें नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई हैं। इससे पहले जापान में ब्रिटेन और साउथ अफ्रीकी स्ट्रोन के करीब 30 मामले सामने आ चुके हैं।
जापान वायरस के नए स्ट्रेन का विश्लेषण करने के लिए डब्ल्यूएचओ, अन्य देशों,
और अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ काम कर रहा था, और अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हैं। कि जो टीके उपलब्ध हैं वो काम करेंगे या नहीं। पॉजि़टिव आने वाले व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं दिखे थे। लेकिन सांस लेने में कठिनाई होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंत्रालय के अनुसार, एक किशोर और एक पुरुष को बुखार था,
जबकि एक महिला और किशोर में कोई लक्षण नहीं थे।
टोक्यो में आपातकाल घोषित
पहले जापान में ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका से लगभग 30 मामले सामने आए हैं। वही जापान की राजधानी टोक्यो में आपातकाल घोषित कर दिया हैं। जापान में अब तक कोरोना से लगभग 4,000 मौतें हुई हैं। और 280,000 से अधिक पॉजिटिव केस की पुष्टि की गई है।