Nobel Prize 2021: इन तीन वैज्ञानिकों को मिला भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार, जानें क्या है इनका योगदान

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सुकुरो मानेबे, क्लॉस हेसलमैन और जॉर्जियो पेरिसी को भौतिक विज्ञान में 2021 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। जटिल भौतिक प्रणालियों की समझ में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है।
Nobel Prize 2021: इन तीन वैज्ञानिकों को मिला भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार, जानें क्या है इनका योगदान

डेस्क न्यूज़- Nobel Prize 2021 – रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सुकुरो मानेबे, क्लॉस हेसलमैन और जॉर्जियो पेरिसी को भौतिक विज्ञान में 2021 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। जटिल भौतिक प्रणालियों की समझ में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है।

जलवायु मॉडल के विकास में योगदान देगा सुकुरो काम

नामों की घोषणा करते हुए, जूरी ने कहा कि सुकुरो मनाबे ने दिखाया कि कैसे वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर में वृद्धि से पृथ्वी की सतह पर तापमान में वृद्धि होती है। उनके काम ने वर्तमान जलवायु मॉडल के विकास की नींव रखी।

पिछले साल किसे मिला था पुरस्कार

पिछले साल भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक आंड्रेया घेज, ब्रिटेन के रोजर पेनरोज़ और जर्मनी के रेनार्ड गेनजेल को दिया गया था। तीनों को यह पुरस्कार ब्लैक होल पर उनके शोध के लिए दिया गया था। इस पुरस्कार को प्राप्त करने वालों को 1.14 मिलियन डॉलर के नकद पुरस्कार के साथ स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाता है।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com