न्यूज़- जामनगर। गुजरात में अब दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर (जू) बनेगा।
इस चिड़ियाघर को जामनगर जिले की करीब 300 एकड़ भूमि पर तैयार किया जाएगा।
अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज इस प्रोजेक्ट का काम कराएगी। यह जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
के अतिरिक्त मुख्य सचिव एम. के. दास ने दी है। दास ने कहा कि, दुनिया का सबसे बड़ा
ज़ू जामनगर में बनने जा रहा है। जिसमें दुनिया-भर के पशु-पक्षी होंगे। साथ ही अलग-अलग सेक्शन भी होंगे।
उन्होंने कहा कि, यह दो वर्षों के भीतर तैयार हो जाएगा।”
अधिकारी ने बताया कि, गुजरात में तैयार होने जा रहे सबसे बड़े जू में नाइट सफ़ारी का लुत्फ भी उठाया जा सकेगा।
अधिकारी ने बताया कि, गुजरात में तैयार होने जा रहे सबसे बड़े जू में नाइट सफ़ारी का लुत्फ भी उठाया जा सकेगा। इसमें सैकड़ों एकड़ भूमि पर अलग-अलग सेक्शन होंगे। जिनमें फ्रॉग हाउस, ड्रैगन लैण्ड, मार्शेस ऑफ वेस्ट कोस्ट, इंडियन डेजर्ट एंड एक्जोटिक आईलैण्ड, लैंड ऑफ रोडेन्ट, इनेसेक्टेरियम, एक्वेटिक किंगडम देखने को मिलेंगे।
जानवरों की बात की जाए तो एशियाई शेर, तेंदुए व बाघ तो होंगे ही, इनके अलावा…
जानवरों की बात की जाए तो एशियाई शेर, तेंदुए व बाघ तो होंगे ही, इनके अलावा यहां पर अफ्रीकी शेर, चीता, जगुआर, लोमड़ी, एशियाई शेर, पिग्मी हिप्पो, ओरंगुटन, बंगाल टाइगर, गोरिल्ला, ज़ेबरा, जिराफ़, अफ्रीकी हाथी, कोमोडो ड्रैगन आदि जानवर भी होंगे। तरह-तरह की चिड़िया भी देखी जा सकेंगी।
दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे उूंचा या सबसे लंबा गुजरात में बहुत कुछ देखा जा सकता है।
दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे उूंचा या सबसे लंबा गुजरात में बहुत कुछ देखा जा सकता है। यहां विश्व के सबसे बड़ी व उूंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी है। साथ ही सबसे लंबी सिंचाई नहर, सबसे बड़ा विद्युत प्रोजेक्ट वाला बांध, सबसे बड़ी अक्षय उूर्जा परियोजना जैसे नाम लिए जा सकते हैं। बहरहाल, दुनिया के सबसे बड़ा ज़ू स्थापित होने से देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटक यहां आ सकेंगे। इसके चलते गुजरात विश्व-पर्यटन के मानचित्र पर अलग ही पहचान लेकर उभरेगा। सरकार का दावा है कि, उपरोक्त जू 2 वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा।
राजस्थान पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ की अफीम, 5 तस्कर गिरफ्तार
Like and Follow us on :