Nigeria Church Attack: नाइजीरिया के कैथोलिक चर्च में हुई गोलीबारी, 50 लोगों की मौत अन्य घायल

Nigeria Church Attack:रविवार को नाइजीरिया आतंकवाद के कहर से दलह गया। यहां ओंडो राज्य में एक कैथोलिक चर्च पर बंदूकधारियों ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें लगभग 50 लोगों की मौत और अन्य घायल हो गए।
Nigeria Church Attack: नाइजीरिया के कैथोलिक चर्च में हुई गोलीबारी, 50 लोगों की मौत अन्य घायल
image credit - AP

Nigeria Church Attack: रविवार को नाइजीरिया आतंकवाद के कहर से दलह गया। यहां ओंडो राज्य में एक कैथोलिक चर्च पर बंदूकधारियों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में मासूम महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 50 लोगों की मौत हो गई, और कई लोग घायल हो गए।

डेली सभा के अनुसार यह हमला ओंडो राज्य के एक शहर ओवो में हुआ। कल रविवार था इस दौरान सुबह की प्रार्थना के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां एकत्रित थे। तभी अचानक ये हमला हुआ।

image credit - AP

प्रार्थना कर रहे लोगों पर बरसाई गोलियां

खबरों की माने तो रविवार को हमलावरों ने चर्च में पूजा कर रहे लोगों पर अचानक गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले चर्च के पास विस्फोटकों में विस्फोट किया था। गोलियों की आवाज सुनकर लोग इधर उधर जान बचाने के लिए भागने लगे। इस हमले में 50 से ज्यादा लोगों की जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा। उन्होंने घटनास्थल के पूरे इलाके को घेर कर हमलावरों के खिलाफ तलाशी अभियान छेड़ दिया है।

पादरी को अगवा कर ले गए हमलावर

चर्च में फायरिंग के बाद हमलावर चर्च के मुख्य पादरी को अगवा कर के ले गए। आशंका है कि चर्च पे ये हमला देश में सक्रिय मुस्लिम आतंकियों ने किया है।

Nigeria Church Attack: ओंडु राज्य के गवर्नर ने घटना पर जताया दुख

राज्य के गवर्नर अरकुनरिन अकेरेडोलू ने घटना पर एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने बताया कि वे सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च में पूजा कर रहे ओवो के निर्दोष लोगों के हमले और हत्या से बहुत दुखी हैं। उन्होंने मरने वाले लोगों के परिजनों से संवेदना वयक्त करते हुए हमलावरों को जल्द से जल्द ढूंढने की बात कही।

अकेरेडोलू ने घायलों से अस्पताल में बात की। उन्होंने इस घटना को किसी भी समाज में होने वाला सबसे कायराना कृत्य

राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने हमले को बताया नृशंस कृत्य

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने हमले की निंदा करते हुए इसे "नृशंस कृत्य" बताया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से शांति की अपील करते हुए हुए सतर्क रहने का आग्रह किया है।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी फाइल फोटो

बताया जा रहा है कि अभी तक किसी भी गुट या संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और ना ही हमले का मकसद पता चल पाया है। इलाके में सामान्य स्थिति बनी रहे इसके लिए सुरक्षाबल को मौके पर तैनात किया गया है।

Nigeria Church Attack: नाइजीरिया के कैथोलिक चर्च में हुई गोलीबारी, 50 लोगों की मौत अन्य घायल
बांग्लादेश के कंटेनर डिपो में आग से 44 की मौत, 450 घायल, पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड के जवान भी झुलसे

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com