सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में 46 प्रवासियों के मिले शव, 100 से ज्यादा लोग थे सवार

अत्यधिक गर्मी के कारण ट्रक के कंटेनर का तापमान बढ़ गया और लोग लू के शिकार हो गए। 18 पहियों वाला यह ट्रक टेक्सास के सैन एंटोनियो शहर में मिला है। इसके जरिए अवैध रूप से सीमा पार की जा रही थी। सैन एंटोनियो शहर टेक्सास-मेक्सिको सीमा से लगभग 250 किमी दूर है
सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में 46 प्रवासियों के मिले शव, 100 से ज्यादा लोग थे सवार

अमेरिका के टेक्सास में सोमवार को सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में 46 प्रवासियों के शव मिले। ट्रक में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें बाहर निकाला तो उनका बदन गर्म था।

कंटेनर का तापमान बढ़ गया और लू के शिकार हो गए
बताया जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी के कारण ट्रक के कंटेनर का तापमान बढ़ गया और लोग लू के शिकार हो गए। 18 पहियों वाला यह ट्रक टेक्सास के सैन एंटोनियो शहर में मिला है। इसके जरिए अवैध रूप से सीमा पार की जा रही थी। सैन एंटोनियो शहर टेक्सास-मेक्सिको सीमा से लगभग 250 किमी दूर है।

अंदर वेंटिलेशन के लिए जगह नहीं

दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, ट्रक कंटेनर के दरवाजे आधे खुले हुए थे। इसके अंदर वेंटिलेशन के लिए जगह नहीं थी और कंटेनर में पानी की भी सुविधा नहीं थी। 3 पीड़ितों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को ठहराया जिम्मेदार

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने इन मौतों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को जिम्मेदार ठहराया है। एबॉट ने कहा कि ये मौतें घातक खुली सीमा नीति के कारण हुईं। एंटोनियो शहर में गर्मी के महीनों के दौरान तापमान काफी बढ़ जाता है। सोमवार को यहां का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

पीड़ितों की नागरिकता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। दूतावास के अधिकारी उनकी शिनाख्त के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं।
मेक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड

घुसपैठ करते हुए पकड़े गए प्रवासियों की संख्या में लगातार इजाफा

दक्षिणी सीमा से अमेरिका में घुसपैठ करते हुए पकड़े गए प्रवासियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस साल यह संख्या पिछले 10 साल में सबसे ज्यादा दर्ज की गई। सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि दक्षिणी सीमा के पास ऐसे मामलों में एक साल पहले की तुलना में 30% की वृद्धि हुई है।

सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में 46 प्रवासियों के मिले शव, 100 से ज्यादा लोग थे सवार
US: सड़क किनारे ट्रक में मिले 46 प्रवासियों के शव, अवैध रुप से देश में घुसने की कर रहे थे कोशिश

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com