
इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल हुए थे। मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉ. मोहम्मद बिन ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
अजित डोभाल ने दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि "हिंदुस्तान आतंकवाद से पीड़ित रहा है।"
अजित डोभाल ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि कुरान विविध पृष्ठभूमि के लोगों के बीच एकता बनाने पर जोर देता है।
डोभाल ने कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच वर्षों से मजबूत और बेहतर संबंध रहे हैं। अजित डोभाल ने कहा कि भारत पूरी दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र और अविश्वसनीय विविधता की भूमि है।
डोभाल ने कहा कि अल-इस्सा ने अपनी बातों में भारत की विविधता का विस्तार से उल्लेख भी किया है। अजित डोभाल ने कहा भारत विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों, भाषाओं और पंथों के लिए एक केंद्र रहा है।
भारत में सदियों से लोग प्रेम के साथ रह रहे हैं। भारत अपने सभी लोगों को उनकी धार्मिक, जातीय और सांस्कृतिक पहचान के बिना एक जैसा सम्मान देता है।
अजित डोभाल ने कहा, '' भारत बहुत समय से आतंकवाद का शिकार रहा है। देश ने 2008 (मुंबई हमले) सहित कई बड़े आतंकवादी हमलों का सामना भी किया है। भारत अपने सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने और आतंकवाद से लड़ने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।
अजित डोभाल ने कहा भारत में कोई धर्म खतरे में नहीं है। भारत में सभी को बराबर का हक मिलता है।
अजित डोभाल ने कहा कि भारत सभी धर्म को साथ रखने में सफल रहा है। भारत दुनिया में दूसरे सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश हैं।
अजित डोभाल ने कहा कि कुरान विविध पृष्ठभूमि के लोगों में एकता के महत्व पर जोर देती है।
डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-ईसा ने इस प्रोग्राम में कहा कि हम सब भारत के इतिहास और विविधता की सरहाना करते हैं। अब्दुलकरीम अल-ईसा ने कहा कि भारत हिंदू बहुल राष्ट्र होने के बावजूत भी धर्मनिरपेक्ष देश है। ऐसे में सभी भारतीय मुस्लिमों को हिंदुस्तानी होने पर गर्व होना चाहिए।