डेस्क न्यूज़- जापान के टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारी में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी जुटे हुए हैं, इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए बड़ा ऐलान किया है।
ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को यूपी सरकार 10 लाख रुपये देगी, गोल्ड मेडल (सिंगल कैटेगरी) जीतने वाले खिलाड़ी को यूपी सरकार 6 करोड़ रुपये और गोल्ड मेडलिस्ट (टीम इवेंट) खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपये देगी।
जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों की शुरुआत होने जा रही है, इसमें भारत की अब तक की सबसे बड़ी टीम हिस्सा ले रही है, यूपी के 10 खिलाड़ी विभिन्न आयोजनों में हिस्सा लेने टोक्यो जाएंगे।
इस बार भारत के पहले से ज्यादा मेडल जीतने की उम्मीद है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने जा रहे यूपी के खिलाड़ियों को उनकी जीत की शुभकामनाएं दी हैं।