शत्रुघ्न सिन्हा का किससे है इस बार कड़ा मुकाबला आओ जाने

शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस के कुणाल सिंह को ढाई लाख से अधिक मतों से हराया था।
शत्रुघ्न सिन्हा का किससे है इस बार कड़ा मुकाबला आओ जाने

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 19 मई, रविवार को 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें बिहार की 8 सीटें शामिल है। सबकी नजर पटना साहिब लोकसभा सीट पर है जहां भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिंहा और मोदी के मंत्री रविशंकर प्रसाद के बीच मुकाबला हो रहा है। यहां कायस्थ वोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और ये दोनों भी कायस्थ हैं। यानी की पटना की इस सियासी रणभूमि में रविशंकर प्रसाद को अपने ही पुराने साथी शत्रुघ्न सिन्हा से मुकाबला करना होगा।

बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा प्रसिद्ध अभिनेता, दो बार के सांसद और एक प्रखर वक्ता हैं। वहीं दूसरी ओर रविशंकर प्रसाद भी जाने-माने वकील और कुशल वक्ता हैं। वह केंद्रीय आईटी और कानून मंत्री हैं। भाजपा के रविशंकर प्रसाद पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा लगातार तीसरी बार पटना साहिब से जीत के लिए दम लगा रहे हैं। साल 2014 में शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस के कुणाल सिंह को ढाई लाख से अधिक मतों से हराया था। कुणाल सिंह भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार रहे हैं। 2009 की बात करें तो शत्रुघ्न सिन्हा राजद के विजय कुमार को यहां से हराए थे। जबकि 2009 में अभिनेता शेखर सुमन कांग्रेस के टिकट पर यहां चुनाव लड़े और तीसरे स्थान पर रहे।

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com