corona india

देश में कोरोना: पहली बार एक दिन में 4,191 लोगों की संक्रमण से मौत, लगातार तीसरे दिन 4 लाख से ज्यादा केस, 3.19 लाख मरीज ठीक भी हुए

Vineet Choudhary

डेस्क न्यूज़- देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। पिछले 24 घंटों में देश में 4 लाख 1 हजार 228 नए संक्रमित मिले है, वही 3 लाख 19 हजार 469 ठीक हो गए और 4,191 की मरीजों की मौत हो गई। इस महामारी से एक दिन में अपनी जान गंवाने वालों की यह सबसे बड़ी संख्या है। यह भी चिंता का विषय है कि देश में लगातार तीन दिनों में 4 लाख से अधिक मामले आ रहे हैं। इससे पहले, 7 मई को 4.14 लाख मरीज और 6 मई को 4.13 लाख रोगियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

Photo | Dainik Bhaskar
Photo | Dainik Bhaskar

देश में कोविड के आँकड़े

पिछले 24 घंटों में 4.01 लाख नए मामले आए और 4,191 मरीजों की मौत हो गई। वही अच्छी बात ये हैं कि 3.19 लाख लोग रिकवर भी हुई हैं। वही अब तक कुल 2.18 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 1.79 करोड़ लोग ठीक हुए हैं और 2.18 लाख लोगों की जान चली गई। वर्तमान में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 37.21 लाख लोगों का इलाज चल रहा हैं।

कोरोना से जुडी मुख्य अपडेट्स

केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि कोवीशील्ड वैक्सीन की 5 मिलियन खुराक अब ब्रिटेन को नही भेजी जाएगी है, इसके बजाय, इन टीकों को देश में 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों को दिया जाएगा।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत को दुनिया भर से मदद मिल रही है। अब तक 4,468 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 3,417 ऑक्सीजन सिलेंडर, 13 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, 3,921 वेंटिलेटर/बायपैप/सीपैप और 3 लाख से अधिक रेमडेसिविर इंजेक्शन की शीशी विभिन्न देशों से प्राप्त हुई है।

प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार विजय राघवन ने कहा है कि यदि हम मजबूत उपाय करते हैं, तो यह हो सकता है कि कोरोना की तीसरी लहर सभी जगह न आए या फीर कहीं भी आए । बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि दिशा-निर्देश स्थानीय स्तर पर, राज्यों में, जिलों में और शहरों में कितने प्रभावी रूप से लागू होते हैं।

कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले अस्पताल, डिस्पेंसरी और कोविड देखभाल केंद्र अब दो लाख रुपये से अधिक का भुगतान नकद ले सकेंगे। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को इसे मंजूरी दे दी। यह छूट 31 मई तक होगी।

प्रमुख राज्यों के हालात

महाराष्ट्र

शुक्रवार को, 54,022 लोग संक्रमित पाए गए। 37,386 लोग रिकवर हुए और 898 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 49.96 लाख लोग संक्रमण से प्रभावित हैं। इनमें से 42.65 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 74,413 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में 6.54 लाख मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश

शुक्रवार को 27,763 लोग संक्रमित पाए गए। 33,117 लोग रिकवर हुए और 372 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 14.53 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 11.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 14,873 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 2.54 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 19,832 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 19,085 लोग रिकवर हुए और 341 लोगों की मौत हुई। अब तक 12 लाख 92 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 11 लाख 83 हजार ठीक हो चुके हैं, जबकि 18,739 मरीजों की मौत हो चुकी है। 91,035 का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़

शुक्रवार को 13,628 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,624 लोग रिकवर हुए और 208 की मौत हुई। अब तक राज्य में 8.30 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 6.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,158 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.31 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात

शुक्रवार को राज्य में 12,064 लोग संक्रमित पाए गए। 13,085 लोग रिकवर हुए और 119 की मौत हो गई। अब तक 6.58 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 5.03 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,154 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.46 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश

शुक्रवार को राज्य में 11,708 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,815 लोग रिकवर हुए और 84 लोगों की मौत हुई। अब तक 6.49 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 5.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,244 लोग मारे गए हैं। 95,423 मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Like and Follow us on :

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"