Coronavirus

रजिस्ट्रेशन करवाने से पहले ही क्रैश हो गया कोविन पोर्टल

Ranveer tanwar

देश में 18 और इससे ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन पहली मई से शुरू होगा।

इसके लिए रजिस्ट्रेशन आज से यानी 28 अप्रैल शाम चार बजे से शुरू होना था,

लेकिन चार बजते ही कोविन पोर्टल क्रैश हो गया। लोगों को आरोग्य सेतु और उमंग ऐप पर भी ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ा।

दरअसल, 18 से 44 साल के लोग बिना रजिस्ट्रेशन के टीका नहीं लगवा सकेंगे।

ऐसे में पोर्टल क्रैश होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इससे पहले सरकार ने रजिस्ट्रेशन के लिए तारीख का ऐलान तो किया,

लेकिन किस समय रजिस्ट्रेशन शुरू होगा? इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

ऐसे में लोगों ने 27 अप्रैल की रात 12 बजे के बाद से ही कोविन पोर्टल,

आरोग्य सेतु या उमंग ऐप पर रजिस्ट्रेशन की कोशिशें शुरू कर दीं।

प्रॉसेस शुरू न होने की स्थिति में लोग सोशल मीडिया पर शिकायत करते भी नजर आए।

इसके बाद आरोग्य सेतु ऐप के जरिए सरकार ने स्थिति स्पष्ट की।

वैक्सीनेशन के लिए तैयार सेंटर्स के आधार पर ही लोगों को अपॉइंटमेंट दिया जाएगा

इसके मुताबिक, 18+ उम्र के वे लोग जो वैक्सीन लगवाना चाहते हैं, उनके लिए बुधवार को शाम 4 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। ऐसे लोगों को अपॉइंटमेंट भी प्राइवेट और राज्य सरकार के सेंटर्स की उपलब्धता के आधार पर ही मिलेगा। यानी राज्यों में एक मई को वैक्सीनेशन के लिए तैयार सेंटर्स के आधार पर ही लोगों को अपॉइंटमेंट दिया जाएगा।

आरोग्य सेतु के ट्विटर हैंडल के जरिए सुबह 7.50 बजे शाम 4 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू होने का ऐलान किया गया, इसलिए काफी पहले से ही रजिस्ट्रेशन करने की कोशिश कर रहे लोगों ने सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सरकार को समय का ऐलान पहले ही करना चाहिए था। लोग 27 अप्रैल रात 12 बजे ही से रजिस्ट्रेशन ट्राई कर रहे थे।

Like and Follow us on :

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"