Coronavirus

कोरोना वायरस से गई एक बुजुर्ग महिला की जान, कुछ ही देर बाद पति ने भी तोडा दम

Sidhant Soni

न्यूज़- कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी दुनिया में फैला है। शायद ही कोई ऐसा देश हो जहां से मौत की खबरें न आई हों। इसी बीच लंदन के वेल्‍स से एक सन्‍न रख देने वाली खबर आई है। यहां एक बुजुर्ग कपल की कोरोना वायरस से संक्रमण के चलते मौत हो गई। दोनों की मौत 5 घंटे के अंदर हुई। दोनों की शादी 60 साल पहले हुई थी। अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल के मुताबिक कपल का ब्रायन और पैट हॉवेल है। दोनों ने ही में शादी की 60वीं सालगिरह मनाई थी। सोमवार को वेल्स के ललंट्रीसैंट में रॉयल ग्लैमरगन अस्पताल में उनका निधन हो गया।

कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए पैट और ब्रायन ने दोनों को घर में बंद कर लिया था। बीते 4 अप्रैल को 80 वर्षीय पैट की तबीयत खराब हुई जिसके बाद उसे अस्‍पताल ले जाया गया। उसी के कुछ दिन बाद 86 वर्षीय ब्रायन भी बीमार हो गए। दोनों को एक ही अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। कारोना के लक्षण दिखने के बाद दोनों का टेस्‍ट किया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

अफसोस की बात ये भी थी लॉकडाउन के चलते बुजुर्ग कपल के परिवारवाले साथ नहीं थे। हालांकि पोते इलियट हॉवेल्स ने उन डॉक्टरों और नर्सों की प्रशंसा की जिन्होंने उनकी देखभाल की। सबसे पहले पैट की मौत हुई। पैट का दोपहर 2 बजे निधन हुआ तो उसके पति ब्रायन ने शाम 7 बजे दम तोड़ दिया। उनके पोते इलियट ने कहा कि हमें खुशी है कि दोनों ने 60 साल तक एक दूसरे का साथ निभाया।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के 19 लाख 76 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके है। इसके साथ ही कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 1 लाख 28 हजार के पार चली गई है।दुनिया में 4 लाख 73 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। आपको बता दें कि चीन के वुहान शहर से फैले इस वायरस से 180 से ज्यादा देश प्रभावित हुए हैं।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"