Coronavirus

दिल्ली: 2.60 करोड़ वैक्सीन की जरूरत,6 दिन की वैक्सीन शेष

Ranveer tanwar

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली को और अधिक वैक्सीन की आवश्यकता है।

दिल्ली में प्रतिदिन 1 लाख व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा रही है और दिल्ली सरकार के पास अब अगले 5-6 दिन की वैक्सीन ही बची है।

दिल्ली सरकार के मुताबिक दिल्ली में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का वैक्सीनेशन करने

के लिए अभी भी 2.60 करोड़ वैक्सीन की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को इस विषय में जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में प्रतिदिन 1 लाख

लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। 50 हजार वैक्सीन 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों को लगाई जा रही है।

शेष 50 हजार वैक्सीन व्यक्ति 45 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों को लगाई जा रही है।

दिल्ली में यह वैक्सीनेशन कार्यक्रम फिलहाल 100 स्कूलों में चल रहा है।

अब दिल्ली सरकार वैक्सीनेशन कार्यक्रम को 300 स्कूलों में शुरू करने जा रही है।

दिल्ली में सभी 1.50 करोड़ व्यक्तियों का वैक्सीनेशन 3 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

दिल्ली सरकार के मुताबिक वैक्सीनेशन कार्यक्रम को 300 स्कूलों में शुरू करने की कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है। केवल वैक्सीन का इंतजार है। वैक्सीन मिलने पर दिल्ली में प्रतिदिन 3 लाख लोगों का टीकाकरण संभव है। ऐसी स्थिति में 1 महीने के अंदर 80 से 85 लाख लोगों का टीकाकरण हो सकेगा। इस हिसाब से दिल्ली में सभी 1.50 करोड़ व्यक्तियों का वैक्सीनेशन 3 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

यानी अभी हमें 2.60 करोड़ वैक्सीन और चाहिए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली की जनसंख्या 2 करोड़ है। 50 लाख लोग 18 साल से कम उम्र के हैं। एक करोड़ लोग 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के हैं। 50 लाख लोग 45 साल से अधिक उम्र के हैं। इस हिसाब से दिल्ली में 18 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 1.50 करोड लोग हैं। इन 1.50 करोड लोगों को तीन करोड़ वैक्सीन लगानी है क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन की दो डोज देनी है।

इन तीन करोड़ वैक्सीन में से दिल्ली सरकार को अभी तक 40 लाख वैक्सीन मिली है।

यानी अभी हमें 2.60 करोड़ वैक्सीन और चाहिए।

Like and Follow us on :

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील