Coronavirus

किसान नेताओं का राजनीतिक दलों से आग्रह ; पंजाब में चुनाव प्रचार स्थगित हो

Ranveer tanwar

तीन विवादास्पद केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में गति खोने के डर से, संयुक्त किसान मोर्चा, 32 फार्म यूनियनों के एक संगठन ने शुक्रवार को पंजाब में अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनावों तक राजनीतिक दलों से अपने प्रचार अभियान को स्थगित करने को कहा है। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने भाजपा को छोड़कर राजनीतिक दलों के साथ दिन भर की चर्चा के बाद यहां मीडिया से कहा कि उन्होंने राजनीतिक दलों से कहा है कि राज्य में चुनाव की घोषणा होने तक बड़ी रैलियां ना करें।

उन्होंने कहा, "रैलियां न केवल लोगों को 'मोर्चे' से भटकाती है, बल्कि लोगों को राजनीतिक आधार पर बांटती हैं और तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के मोर्चा को खतरा पैदा कर सकती हैं।"

शिअद और आप नेताओं के साथ अलग-अलग बातचीत भी की।

राजेवाल ने कहा कि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) दोनों ही किसानों के आंदोलन पर अपने रुख के बारे में स्पष्ट नहीं हैं।

इससे पहले दिन में किसान नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने शिअद और आप नेताओं के साथ अलग-अलग बातचीत भी की।

शिअद ने किसान नेताओं से राज्य में राजनीतिक गतिविधियों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाकर किसान आंदोलन के राष्ट्रीय चरित्र को बनाए रखने के लिए कहा था, जबकि उसने दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे आंदोलन को मजबूत करने के लिए हर संभव मदद की पेशकश की थी।

लोगों के पास जाना आपका अधिकार है और इसे प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए।"

किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए, शिअद नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा और महेशिंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा, "केंद्र द्वारा पंजाब में किसान आंदोलन को प्रतिबंधित करने और फिर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाकर इसे दबाने की साजिश की जा रही है।"

उन्होंने कहा, "हमारी लड़ाई राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के साथ है। देश के किसी अन्य राज्य में किसान आंदोलन के कारण राजनीतिक गतिविधियों को प्रतिबंधित नहीं किया गया है। लोगों के पास जाना आपका अधिकार है और इसे प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील