अपराध

Agra Gang Rape: शादी समारोह में पूड़ी बेलने गई महिला से गैंगरेप,बेहोश होने पर आंवलखेड़ा चौराहा पर फेंका

Ranveer tanwar

उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी समारोह में पूड़ी बेलने आई एक महिला से हलवाई

और उसके कुछ साथियों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया और उसे गंभीर हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है

और 3,आरोपी को हिरासत में लिया है।

रविवार रात को वह बरहन, आंवलखेड़ा क्षेत्र के एक मैरिज होम में अपनी साथी महिलाओं को

साथ लेकर हलवाई के बुलाने पर काम करने गई थी।

आरोप है कि देर रात हलवाई प्रेम सिंह और उसका साथी काका

उसे किसी काम के बहाने मैरिज होम के रेस्ट रूम में ले गए।

आरोपी महिला को आंवलखेड़ा चौराहा पर सड़क पर फेंककर भाग गए

कमरे में तीन लोग पहले से मौजूद थे। पांचों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद प्रेम सिंह, काका और उनके तीन साथियों ने उसके साथ रेप किया। घटना के बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी महिला को आंवलखेड़ा चौराहा पर सड़क पर फेंककर भाग गए।

तड़के होश में आने पर महिला पुलिस चौकी पर पहुंची, लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। कुछ देर बाद वहां ग्रामीण आ गए। इसी के बाद कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी गई।

होश में आने पर महिला ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई।

सूचना पर थाना बरहन प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। होश में आने पर महिला ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई।

पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को आगरा रेफर कर दिया। महिला को राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। गैंगरेप की जानकारी पर एसएसपी मुनिराज जी और एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता पहुंच गए।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि महिला ने हलवाई समेत पांच लोगों पर रेप का आरोप लगाया है फ़िलहाल पूछताछ जारी है

Like and Follow us on :

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"