अपराध

#HyderabadHorror – हैवानियत की इंतहा हो गई, अब तो शर्म आती है कि हम इंसान है #JusticeForPriyankaReddy

savan meena

न्यूज – हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे पर एक सरकारी महिला डॉक्‍टर की अधजली लाश मिली थी। लाश मिलने के बाद माना जा रहा था कि 26 साल की महिला डॉक्‍टर के साथ रेप के बाद उसकी हत्‍या कर दी गई। हैवानियत की इंतहा यह थी कि आरोपियों ने डॉक्‍टर की लाश को जलाकर एक फ्लाईओवर के नीचे फेंक दिया था। असल में महिला डॉक्‍टर रात में अपने घर लौट रही थीं, इसी दौरान रास्‍ते में उनकी बाइक पंक्चर हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि चारों लड़के टोल प्लाजा पर खड़े थे। उसी दौरान दरिंदों ने डॉक्टर को पार्किंग के पास देखा था और फिर शराब पीते हुए गैंगरेप का प्लान बनाया। नवीन नाम के लड़के ने महिला डॉक्टर की स्कूटी को पंक्चर कर दिया था। रात 9.18 बजे के करीब महिला डॉक्टर अपनी स्कूटी लेने पहुंचीं। लेकिन गाड़ी पंक्चर थी तो आरिफ ने मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया। शिवा नाम का लड़का स्कूटी लेकर गया और बताया कि दुकान बंद हो चुकी है। 

इसके बाद इन दरिंदों ने महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देते हुए लड़की के मुंह और नाक को कसकर दबा रखा ताकि बाहर आवाज न जा सके और इसकी वजह से दम घूटने से लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गैंगरेप और लड़की हत्या के बाद आरोपियों ने पेट्रोल खरीदा और फिर जला दिया।

तेलंगाना के हैदराबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप विचलित हो जाएंगे। यकीन मानिए एक महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी की वारदात ने सात साल पुराने दिल्‍ली के निर्भया कांड की खौफनाक यादों को ताजा कर दिया है। घटना से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है।

महिला डॉक्‍टर के साथ पहले गैंगरेप किया गया फिर उसकी हत्‍या कर दी गई। दरिंदे पहचान छिपाने के लिए डॉक्‍टर के शव को कई किलोमीटर दूर ले जाकर रंगा रेड्डी जिले के एक पुल पर पेट्रोल छिड़ककर जला दिया। दावा किया जा रहा है कि आरोपियों ने अपराध को अंजाम देने के दौरान शराब पी रखी थी। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद आरिफ, नवीन, चिंताकुंता केशावुलु और शिवा के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कैसे इस घटना को अंजाम दिया था।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील