आरोपी ने स्टाम्प पर रिलेशनशिप का एग्रीमेंट करवा लिया
आरोपी ने स्टाम्प पर रिलेशनशिप का एग्रीमेंट करवा लिया 
अपराध

जयपुर: जाल में फंसाने के लिए किया लिखित एग्रीमेंट,देह शोषण कर हुआ रफूचक्कर

Ranveer tanwar

राजधानी जयपुर में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिचित महिला को बहला - फुसला कर उसके साथ पहले एग्रीमेंट किया फिर लगातार 4 महीने तक दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता को एहसास हुआ की वो उससे शादी नहीं करने वाला है तो पीड़िता ने थाने जाकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

2 साल पहले आरोपी अयुब खान से उसकी मुलाकात हुई थी

मामले में SHO बनवारी लाल मीणा ने जानकरी दी

हाथोज करधनी निवासी 30 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके पति की मौत के बाद वह अपने बच्चों के साथ यहां रहती हूं। पिछले करीब 2 साल पहले आरोपी अयुब खान से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों साथ में बिजनेस करने लगे। बिजनेस पार्टनर होने के कारण अयुब ने जरुरत होने पर रुपए उधार दिलवाए।

अप्रैल 2022 में बहला-फुसलाकर और बच्चों की परवरिश करने का झांसा देकर स्टाम्प पर रिलेशनशिप का एग्रीमेंट करवा लिया। बाद में शादी करने का वादा कर लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगा। शादी का झांसा देकर पिछले 4 महीने से दुष्कर्म करता रहा। जिसके बाद गांव जाने के बाद कॉन्टैक्ट खत्म कर दिया। फ़िलहाल मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"