<div class="paragraphs"><p>Photo-&nbsp;www.bharatkhabar.com</p></div>

Photo- www.bharatkhabar.com

विधानसभा चुनाव 2022

Punjab Election 2022: 46 साल बाद कांग्रेस से तोड़ा नाता, अश्वनी कुमार का इस्तीफा, आखिर किस बात से है नाराजगी

Kunal Bhatnagar

पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है. पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद अब उनका पहला रिएक्शन सामने आया है। अश्विनी ने कहा, "यह आसान फैसला नहीं था लेकिन मैं इसे जारी नहीं रख सकती।"

अश्विनी कुमार ने ट्वीट कर कहा

दरअसल अश्विनी कुमार ने ट्वीट कर कहा, 'मैंने यह फैसला बेहद दुखी मन से लिया है. पार्टी नेतृत्व को सोचना चाहिए कि पार्टी के वफादार लोग धीरे-धीरे पार्टी को अलविदा क्यों कह रहे हैं। मैंने यह फैसला अपने सम्मान के लिए लिया है"

सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

बता दें, अश्विनी कुमार ने मंगलवार की सुबह कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया। अश्विनी कुमार ने अपने इस्तीफे में कहा, ''मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं ताकि कांग्रेस पार्टी से बाहर रहकर देश की बेहतर सेवा कर सकूं'' स्थिति स्पष्ट नहीं है। अश्विनी कुमार ने भी अभी तक किसी और पार्टी में शामिल होने को लेकर कुछ नहीं कहा है।

अश्विनी कुमार पंजाब से राज्यसभा सांसद थे

अश्विनी कुमार 2002 में पहली बार पंजाब से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2004 और 2010 में भी अश्विनी कुमार पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने गए। मनमोहन सिंह की सरकार में अश्विनी कुमार को कानून मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी। पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है।

पंजाब में टिकट बंटवारे के बाद से कांग्रेस पार्टी को मुश्किलें बढी

आपको बता दें कि पंजाब में टिकट बंटवारे के बाद से कांग्रेस पार्टी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। टिकट बंटवारे से नाराज कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"