international news

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर फेंका गया अंडा, 4 महीने में दूसरी बार हमला, जून में एक शख्स ने मारा था थप्पड़, देखें वीडियो

Manish meena

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर सोमवार को अंडा फेंका गया। यह अंडा आकर फ्रांस के राष्ट्रपति के कंधे पर गिरा। दरअसल, इमैनुएल मैक्रों सोमवार को फ्रांस के ल्योन शहर में एक इंटरनेशनल फूड ट्रेड फेयर में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान एक शख्स ने फ्रांस के राष्ट्रपति पर अंडा फेंक दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले फ्रांस के राष्ट्रपति को भी एक शख्स ने थप्पड़ मारा था।

इमैनुएल मैक्रों भीड़ से गुजर रहे हैं, तभी एक अंडा आता है और उनके कंधे पर लगता है

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि इमैनुएल मैक्रों भीड़ से गुजर रहे हैं, तभी एक अंडा आता है और उनके कंधे पर लगता है। इस दौरान अंडा टूटता नहीं । राष्ट्रपति के दो बोगीगार्ड उनके करीब आते और उन्हें एस्कॉर्ट करते हुए देखे जा सकते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स को बॉडीगार्ड पकड़कर ले जा रहे हैं. इस दौरान पत्रकारों ने फ्रांस के राष्ट्रपति को यह कहते हुए सुना, 'अगर उन्हें मुझसे कुछ कहना है, तो उन्हें मेरे पास आने दो।' अभी तक हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान और उसके द्वारा अंडा फेंकने के पीछे की वजह को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

तीन महीने पहले एक शख्स ने राष्ट्रपति को थप्पड़ मारा था

जून में मैक्रों को एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया था। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के एक छोटे से कस्बे में जनता का अभिवादन कर रहे थे। उन्होंने उस दौरान हिंसा और मूर्खता की निंदा की थी। इस 'थप्पड़ कांड' की वजह से अलग-अलग मतों के लोग फ्रांस के राष्ट्रपति के समर्थन में उतर आए। दरअसल, दक्षिणी फ्रांस में हुई इस घटना के वीडियो में दिख रहा था कि वॉकआउट के दौरान शख्स ने राष्ट्रपति को थप्पड़ मार दिया. मैक्रों की सुरक्षा टीम ने तुरंत उस शख्स को पकड़ लिया और राष्ट्रपति को दूर ले गए. यह घटना तब हुई जब मैकों दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के ड्रोम क्षेत्र के दौरे पर थे, जहां उन्होंने रेस्तरां मालिकों और छात्रों से बात की कि कैसे COVID-19 महामारी के बाद उनका जीवन सामान्य हो रहा है।

अगले छह महीने में होंगे राष्ट्रपति चुनाव

अन्य फ्रांसीसी राष्ट्रपतियों की तरह मैक्रों भी जनता के साथ अपना समय बिताना पसंद करते हैं, इसे फ्रेंच में 'क्राउड बॉथ' कहा जाता है, ये लंबे समय से फ्रांसीसी राजनीति के एक प्रमुख केंद्र रहे हैं। अगला राष्ट्रपति चुनाव छह महीने से भी कम समय में होने वाला है। वहीं, अभी तक राष्ट्रपति मैक्रों ने यह घोषणा नहीं की है कि वह अगले राष्ट्रपति चुनाव में मैदान में होंगे या नहीं। हालांकि साफ तौर पर दिख रहा है कि मैक्रों एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"