international news

ओलिंपिक: मीडिया के सामने अर्जेंटीना की तलवारबाज को कोच ने किया प्रपोज, कहा- जल्दी हां करो

Vineet Choudhary

डेस्क न्यूज़- दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन के दौरान जीवन का सबसे बड़ा प्रपोजल। ऐसा ही कुछ टोक्यो ओलंपिक के दौरान अर्जेंटीना की तलवारबाज मारिया बेलेन के साथ हुआ। मारिया पहले राउंड में ही हारकर पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। इसके बाद एक टीवी इंटरव्यू में वह मीडिया के सवालों का जवाब दे रही थीं। उस वक्त मारिया काफी निराश नजर आ रही थीं। तभी पीछे से उनके कोच लुकास सॉसेडो आ गए। उनके हाथ में एक कागज था, जिस पर लिखा था- मुझसे शादी करोगी। उन्होंने घुटने के बल बैठकर मारिया को प्रपोज किया, जिसे मारिया ने स्वीकार कर लिया। कोच ने प्रपोज करते हुए यह भी कहा कि उन्हें जल्दी से हां कह देना चाहिए, क्योंकि सबकी निगाहें उन पर टिकी हैं।

अर्जेंटीना में जश्न मनाएंगे

मारिया ने कहा- सोसेडो के प्रस्ताव पर मैं चौंक गई। मुझे बहुत खुशी महसूस हुई। हम लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। हम दोनों अर्जेंटीना वापस जाएंगे और जश्न मनाएंगे। उत्सव के साथ अर्जेंटीना के पारंपरिक बारिक्यू सोसेडो के साथ होगा।

2010 में भी किया था प्रपोज

मारिया और सोसेडो पिछले 17 साल से रिलेशनशिप में हैं। सोसेडो ने पेरिस में 2010 विश्व चैंपियनशिप के दौरान मारिया को शादी के लिए प्रपोज किया था। तब मारिया ने हाँ नहीं कहा था। उसने सेसेडो से कहा – यह एक मजाक हैं या कुछ और, लेकिन टोक्यो ओलंपिक के दौरान वह आखिरकार मान गई।

मैच के दौरान प्रपोज करने का दूसरा मामला

टोक्यो ओलंपिक के दौरान किसी प्रेमिका द्वारा शादी के लिए प्रपोज करने की यह दूसरी घटना है। रविवार को सऊदी अरब के खिलाफ मैच के बाद जर्मन फॉरवर्ड मैक्स क्रुसे ने भी कैमरे के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को सफलतापूर्वक प्रपोज किया था। उस मैच में जर्मनी की टीम ने 3-2 से जीत हासिल की थी।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"