Nation

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 122 रुपए की कटौती, जानिए क्या है नयी कीमत

savan meena

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 122 रुपए की कटौती : एलपीजी सिलेंडर को लेकर थोड़ी राहत की खबर आई है। 1 जून को सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी है। IOC ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 122 रुपए की कटौती की है।

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 122 रुपए की कटौती :  वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लगातार तीसरे महीने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं। न इनमें इजाफा हुआ है और न ही कटौती की गई। बता दें 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम इससे पहले मई में घटाए गए थे।

दिल्ली में 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1473.50 रुपए प्रति सिलेंडर हैं

IOC की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1473.50 रुपए प्रति सिलेंडर हैं। वहीं, मई महीने में इसका रेट 1595.50 रुपए था। मई में सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने मई में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 45.50 रुपए घटाए थे।

कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट्स

  • दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की नई कीमत 1595.50 रुपए की जगह अब 1473.5 रुपए पर पहुंच गई है।
  • मुंबई में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1545 रुपए से घटकर 1422.5 रुपए हो गई है।
  • कोलकाता में 1667.50 रुपए से कम होकर 1544.5 रुपए पर पहुंच गई है।
  • इसके अलावा चेन्नई में 1725.50 रुपए से घटकर 1603 रुपए हो गई है।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

आपको बता दें घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 809 रुपए है। इसके अलावा कोलकाता में 835.5 रुपए, मुंबई में 809 रुपए और चेन्नई में 825 रुपए है।

Like and Follow us on :

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"