Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब केसरिया रंग में दिखेगी, रेल मंत्री बोले- नया कलर तिरंगे से प्रेरित  
राष्ट्रीय

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब केसरिया रंग में दिखेगी, रेल मंत्री बोले- नया कलर तिरंगे से प्रेरित

Pradip Kumar

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन इस समय ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रंग बदल कर केसरिया रंग कर दिया है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में अब से ब्लू की जगह केसरिया रंग देखने को मिलेगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नया रंग तिरंगे से प्रेरित है। इसके अलावा वंदे भारत एक्सप्रेस में सुविधा के हिसाब से 25 छोटे-बड़े बदलाव भी किए गए हैं। यात्रियों और एक्सपर्ट्स ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए सुझाव भी दिए थे।

देशभर में इस समय 25 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रिजर्व में रखा गया है। 28वीं ट्रेन को ट्रायल बेसिस के आधार पर केसरिया रंग कर दिया गया है। इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को अभी चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में रखा गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये सब मेक इन इंडिया का कॉन्सेप्ट है। यह सब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हमारे देश के इंजीनियर और टेक्नीशियन्स द्वारा डिजाइन की गई हैं।

अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिन पहले एक नए ट्रेनों के सेफ्टी फीचर ‘एंटी क्लांइबिंग डिवाइस’ का भी इंस्पेक्शन किया था।

वंदे भारत में होने वाले कुछ बदलाव पढ़े

वंदे भारत ट्रेन की सीट के एंगल को भी ठीक किया गया है।

वंदे भारत ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स की जगह को भी सही किया गया है।

वंदे भारत ट्रेन में एग्जीक्यूटिव चेयर में फुट रेस्ट बढाया गया है।

वंदे भारत ट्रेन में वॉश बेसिन की गहराई को भी बढ़ाया गया है।

वंदे भारत ट्रेन में टॉइलेट्स में बेहतर लाइटिंग की गई है।

वंदे भारत ट्रेन में रीडिंग लाइट में भी सुधार किया गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जो लोग बिना रिजर्वेशन के सफर करेंगे, उनके लिए भी एडवांस्ड फीचर वाले कोच बनाने पर काम किया जा रहा है। इससे वे लोग भी अच्छे और सुरक्षित सफर का आनन्द ले सकते हैं।

Jammu & Kashmir Assembly Elections 2024: कश्मीर में संपन्न हुआ मतदान, 59 प्रतिशत पड़े वोट

Vastu के अनुसार लगाएं शीशा, चमक जाएगी किस्मत

Tiger Parks: भारत के 8 फेमस पार्क,जहां आप कर सकते है टाइगर का दीदार

Tamanna Bhatia यहां करती है इन्वेस्ट, करोड़ों का टर्नओवर

TCS के कर्मचारियों को इनकम टैक्स का झटका, लाखों का थमाया नोटिस